नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। नंदनवन स्थित काया केयर फिजियोथैरेपी ,दंत चिकित्सा, नेत्र जांच ,पैथोलॉजी सेंटर के सानिध्य में स्व.सत्यनारायण एवं स्व पवनकुमार बियानी की स्मृति में केशव बियानी के सहयोग से छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष में निशुल्क रोग निदान शिबीर संपन्न हुआ। जिसमें 370 लोगों ने लाभ लिया, इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, दांतों की जांच निशुल्क की गई ,साथ ही दातों के मरीजों को टूथपेस्ट और टूथब्रश भेंट किया गया। फिजियोथैरेपी हेतु डॉ भाग्यश्री वाड़ीभस्मे, डॉ कल्याणी तीतरमारे, डॉ स्मिता पटेल आदि ने सहयोग दिया। आंखों की जांच के पश्चात पांच पेशेंट को मोतियाबिंदु होने से उन्हें भी निशुल्क ऑपरेशन हेतु आश्वासन सेंटर की ओर से दिया गया । दंत चिकित्सा डॉ राहुल आहूजा ने की तथा आगे की ट्रीटमेंट कम से कम खर्चे में करने हेतु मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रमुखता से भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ सुभाष कोटेचा, नगरसेवक श्रीकांत आगलावे,जगदीश कोतुरपुरे,दिलीप कोतुरपुरे,रूपश्री पवन बियानी,सर्व मानव सेवा संघ के कार्यअध्यक्ष केतन सेठिया, महामंत्री गणेश रेड्डी, उपाध्यक्ष महेश पेंढारी, मनोज पालीवाल, शेखर हर्ष, सागर बारड,चांदनी हसानी,गायत्री सुखियानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुरुदेव नगर के स्वयंसेवक उपस्थित थे।
काया केअर सेंटर के संचालक हर्ष जैन ने बताया कि हमारे यहां सार्वजनिक दवाखाने की तरह सभी इलाज कम से कम खर्चे में किए जाते हैं, पैथोलॉजी में भी अन्य लैब से 40% प्रतिशत कम में ब्लड टेस्ट किया जाता है। तथा अन्य कोई भी बड़ी बीमारी के लिए हम मरीज को निशुल्क ट्रीटमेंट करने में सहयोग करते हैं ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुर्वेदिक डॉ प्रतिभा कटारिया नेत्र तज्ञ रविंद्र पाटील ,पैथोलॉजिस्ट रश्मि, अक्षय बिलसरे मनोज बेताल,शिल्पा बोरकर, उमा लोखंडे,मयूरी शेंडे आदि ने सहयोग किया।