February 04, 2026

Join With Us


राजहरा माइंस अस्पताल में 20वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन




भिलाई | नईमुद्दीन खान | सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में 02 फरवरी 2026 को 20वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना है। एक दिवसीय शिविर में 590 से अधिक परामर्श प्रदान किए गए, विभिन्न नैदानिक जांच और उपचार के साथ 20 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन तथा 05 प्लास्टर लगाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।     

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की टीम का नेतृत्व किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. सौरभ मुखर्जी (मेडिसिन), डॉ. पी. मर्सी (चर्म रोग), डॉ. नीना गुहा (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. जयिता सरकार (पेन मैनेजमेंट क्लिनिक), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. दीपाली गुप्ता (नेत्र रोग), डॉ. वनिता शर्मा (दंत रोग), डॉ. धीरज शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. प्रियंका शिलिंग शिवप्पा (कान, नाक एवं गला रोग), डॉ. सुभास्मिता पट्टनायक (बाल रोग), जूनियर मैनेजर जितेंद्र अजमेरा एवं सुनीता पांडे, नर्सिंग स्टाफ सुरजा जयप्रसाद, जूनियर एमटी (फिजियोथेरेपी) विकास पांडे, डीएनबी डॉ. सरिपुत्त अम्बाडे (अस्थि रोग), डीएनबी डॉ. साध्वी (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डीएनबी डॉ. कल्याणी (नेत्र रोग),  तथा जूनियर एमटी कलोल मैती सहित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, सेक्टर-9, भिलाई के सहायक अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजहरा मेडिकल चिकित्सालय के तात्कालीन सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रभारी डॉ मनोज डहरवाल तथा राजहरा माइंस अस्पताल की टीम भी उपस्थित थी, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।     

मरीजों को विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा-स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, नैदानिक परीक्षण और उपचार प्रदान किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुरे दिन स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का समग्र प्रयास किया। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सत्र भी आयोजित किए गए, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।  

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यपालक निदेशक (खदान), सीएमएलओ कमल भास्कर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर एवं डॉ उदय कुमार के मार्गदर्शन में तथा राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार, एचआर अधिकारी तुषार राय चौधरी सहित राजहरा माइंस अस्पताल के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE