December 06, 2025

Join With Us


विश्व एड्स दिवस पर भिलाई तीन में शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन : जागरूकता, कारण और जांच पर की चर्चा




भिलाई। नयमुद्दीन खान | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई तीन में विश्व एड्स दिवस पर शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ''व्यवधान पर काबू पाना ओर एड्स प्रतिक्रिया को बदलना'' है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया नोडल अधिकारी डॉ सी बी एस बंजारे और एड्स नियंत्रण अभियान नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने इस मौके पर जागरूकता संदेश दिए। 

इन प्रमुख लोगों ने कहा कि ''एड्स का ज्ञान बचाए जान'' अपने आप में बड़ी लाइन है अर्थात इस रोग के प्रति जानकारी रोकथाम का मजबूत आधार है। गोदना और टैटू बनाने में सतर्कता बरतनी  चाहिए क्योंकि एड्स और एच आई वी का प्रमुख कारण संक्रमित सुई और संक्रमित रक्त का चढ़ाना है। वहीं असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। आयोजन में डॉ. अर्चना चौहान जिला कार्यक्रम प्रबंधक और डॉ. भूमिका वर्मा की सक्रिय भागीदारी रही।

इस संदर्भ में बीईटीओ सैय्यद असलम ने बताया दूसरे इसके लिए एड्स के परीक्षण और उपचार तक पहुंच बढ़ाने का काम करना होगा। सभी को मिलकर लक्षणों वाले प्रभावित लोगों तक जांच की हर सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी। वहीं  हम सभी को एड्स के साथ जीने वालों को भेदभाव और कलंक जैसी दुर्भावना को कम करने काम करना पड़ेगा।  

 सैय्यद असलम ने बताया एच आई वी, एड्स व सिफलिस के मरीजों का नाम गोपनीय रखा जाता है प्रत्येक जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल में ए आर टी सेंटर बनाएं गए हैं जहां इनकी जांच, परिजनों की जांच और दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

 इस संबंध में स्कूलों-कॉलेजों और ट्रांसपोर्ट एरिया में विस्तृत जानकारी के लिए खुले मंच पर चर्चा करना चाहिए।  कार्यक्रम में एल एच व्ही आर विश्वास, एएनएम वर्षा वर्मा, हेमलता निर्मलकर, थानेश्वरी, हर्षा मानिकपुरी, पी स्वामी, राज, विजय लक्ष्मी,  देविला चंद्राकर, उषा वर्मा, यशवंत साहू, कुमेश साहू, जितेन्द्र पटेल, आलिया खातून, डुलेश्वर यादव, भूपेन्द्र सिन्हा, रेखराम साहू, प्रभात यादव, विधा कहरे, निवेश प्रधान, नीना चक्रवर्ती और संध्या वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

-




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE