December 04, 2025

Join With Us


नंदनवन में भव्य रोग निदान और आयुष्मान कार्ड शिविर संपन्न : 320 मरीजों ने लिया लाभ

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं सर्व मानव सेवा संघ




नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरैशी | भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुभाष कोटेचा के जन्मदिन पर काया केयर फिजियोथैरेपी, नेत्र जांच ,दंत चिकित्सा ,पैथोलॉजी सेंटर नंदनवन में निशुल्क रोग निदान एवं आयुष्मान कार्ड शिविर संपन्न हुआ l जिसमें 320 मरीजों ने लाभ लिया, और 35 लोगों में से 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए बाकी लोगों को डॉ यशस्वी सातपुते ने विस्तार पूर्वक जानकारी देकर अगले कैंप के लिए अपडेट डॉक्यूमेंट के साथ बुलाया , इस शिविर में मुख्यतः फिजियोथैरेपी ,नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, व्होल बॉडी चैकअप, होम्योपैथी डॉ मनीषा गुप्ता ने मरीजों की जांच कर निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां का वितरण किया। काया केअर की ओर से टूथपेस्ट ,टूथब्रश, पेन कीलर जेल, कैलशियम,मल्टीविटामिन,आयरन टैबलेट्स का वितरण किया गया ,निशुल्क बीपी एवं शुगर की जांच भी कराइ गई, निशल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु सहयोग एवं मार्गदर्शन किया गया।

 इस अवसर पर प्रमुखता से पूर्व नागपुर के आमदार कृष्णा खोपडे, पूर्व नगर सेवक नरेंद्र बाल्या बोरकर,हितेश जोशी,कल्पना भूरे,संजय अवचट, राष्ट्रवादी कांग्रेस शहर अध्यक्ष तथा पूर्व नगर सेवक दुनेश्वर पेठे, भाजपा व्यापारी आघाडी नागपुर शहर अध्यक्ष गिरीश मूंदड़ा,ज्ञानोदय जैन दवाखाना समिति के पदाधिकारी, सतीश पेंढारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नंदनवन भाग संघचालक संजय अजेंटिवाले, कार्यवाहक नायगांव, राजेश भट्टड, अनिल ढेंगे,सुधीर गुप्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे। डॉ प्रतीक्षा उकरे,डॉ सुमैया शेख, डॉ कल्याणी तीतरमारे, डॉ थाडेश्वरी डॉ हर्ष जैन, डॉ अंकित जैन, डॉ अदिति वर्गनटीवार ,नेत्र तज्ञ रविंद्र पाटिल ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व मानव सेवा संघ के महामंत्री गणेश रेड्डी, मनोज पाठक, चांदनी हसानी, आशा बोरकर, मनोज बेताला,उमा लोखंडे,मयूरी मेश्राम,रश्मि वंजारी आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष महेश पिंढारी ने किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE