November 27, 2025

Join With Us


पुरुष नसबंदी की भ्रांति दूर करने के साथ शिविर शुरु




भिलाई। नईमुद्दीन खान | ग्राम उरला नगर निगम चरोदा भिलाई 3 में स्वास्थ्य विभाग ने मोर मितान मोर संगवारी चौपाल आयोजित की गई। जहां पुरुष नसबंदी पखवाड़ा अंतर्गत प्रथम चरण में पुरुष नसबंदी के संबंध में विभिन्न भ्रांतियां व मिथकों को दूर किया गया। इस दौरान पुरुष नसबंदी अपनाने वाले हितग्राहियों ने अपने अनुभव नव दंपतियों को बताए। विभाग द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया।

दूसरे चरण में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पुरुष नसबंदी शिविर 28 नवंबर गुरुवार से शुरू किए गए हैं, जो 4 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों में होंगे। कलेक्टर अभिजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कठौतिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिखर अग्रवाल व डा कीर्ति तिर्की के संयुक्त मार्गदर्शन में स्वास्थ्य संस्थानों और विभिन्न ग्रामों में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।  बीईटीओ व शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के सैय्यद असलम ने बताया कि इस वर्ष ‘’स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार-पुरुष सहभागिता से होगा यह सपना साकार’’ की  थीम को लेकर फील्ड में प्रतिदिन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से पुरुषों में नसबंदी को बढ़ावा देने कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 सैय्यद असलम ने बताया कि एन एस व्ही टी पुरुष नसबंदी सरल एवं आसान है बिना चीर बार के दो टांके के माध्यम से सर्जन चिकित्सक द्वारा किया जाता है। पुरुष नसबंदी कराने पर उसको शासकीय सेवा अथवा प्रायवेट लिमिटेड कंपनी ठेका मजदूरी में सात दिन के अवकाश की पात्रता रहती है। शासन हितग्राहियों के खाते में 3000 की राशि प्रोत्साहन राशि देती है।

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं की अपेक्षा कम रहती है जबकि महिलाएं  इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। हालांकि पुरुषों की आधुनिक प्रणाली से नसबंदी में समय कम लगता है। पुरुषों में किसी भी तरह कमजोरी और पुरुषार्थ में कमी नहीं आती है। पुरुष नसबंदी को लेकर मिथकों और भ्रांतियां को भी लगातार दूर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में एल एच व्ही आर विश्वास ने पुरुषों से आह्वान किया कि महिलाएं बढी जिम्मेदारी परिवार की उठाती है गर्भधारण,प्रसव और नवजात शिशुओं को दो से ढाई वर्ष स्तनपान कराकर घरेलू कामकाज भी करतीं ऐसे में उनके साथी पुरुषों को स्थाई विधि पुरुष नसबंदी अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में एम टी कांति विभोर, एएनएम वर्षा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा साहू, मितानिन संतोषी पटेल, आंगनबाड़ी सहायिका कुसुम साहू ओर पुरुष व महिला हितग्राही उपस्थित थे।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE