मुंबई । मानविंदर सिंह। महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरा दिया है । इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है । टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन ही बना सकी. भारत ने 52 रनों से फाइनल को जीत लिया।

भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया है । पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई।