October 28, 2025

Join With Us


मोदी के दौरे पर करोड़ों फूंकने वाली सरकार गरीबों का नहीं करवा पा रही इलाज




रायपुर । मिनल केडेकर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर फाइव स्टार सुविधाएं जुटाने के लिए तामझाम में करोड़ों रुपए फूंक रही साय सरकार राज्य के गरीबों को सरकार अस्पताल में ईलाज और मुफ्त जांच तक नहीं करवा पा रही है। मुफ्त जांच की जो सुविधाएं पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी अस्पतालो में शुरू किया था साय सरकार ने बंद कर दिया है। गरीबों के इलाज का प्रदेश का सबसे बड़ा सहारा है मेडिकल कालेज हॉस्पिटल रायपुर लेकिन सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता के कारण मेकाहारा में पिछले कुछ दिनों से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा। मेकाहारा में एमआरआई और सीटी स्कैन जांच के लिए मरीजों से वसूली जा रही मोटी फीस, प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल अंबेडकर मे आयुष्मान कार्ड से नहीं हो रही जाँच, MRI, CT स्कैन के लिए ग़रीब मरीजों से लिए जा रहे ढाई हज़ार से पाँच हज़ार रुपए, मेकाहारा में जाँच के लिए वसूली जा रही निजी लैब से ज्यादा फीस, आयुष्मान कार्ड से जाँच के लिए मरीज का भर्ती होना जरूरी, ओपीडी में जो मरीज आ रहे उनका जांच बंद कर दिया प्राइवेट अस्पताल भेज रहे या जांच के लिए शुल्क लिया जा रहा। प्रदेश के सरकारी अस्पताल भगवान भरोसे है, दवाईयां, इंजेक्शन नहीं।

अस्पतालों में महीने भर से दवाइयां नहीं है, इंजेक्शन नहीं है, प्राथमिक और जीवन रक्षक दवाइयां तक अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है। टिटनेस, दर्द निवारक, एंटी रैबीज जैसे इंजेक्शन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, हमर अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है। प्रदेश के हालात का जायजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी रायपुर में 16 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर है किसी में भी दवाईयां, इंजेक्शन नहीं उपलब्ध है। यह हालात बताते है कि सरकार की प्राथमिकता में लोगों का स्वास्थ्य है ही नहीं। सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त है।

 राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्योत्सव तथा राज्य स्थापना के 25 वें वर्ष पर सरकार अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम राजधानी और जिलों में आयोजित करने जा रही है। ऐसी सूचना है कि सरकार इन कार्यक्रमों के लिए बालीवुड और बाहरी कलाकारों को आमंत्रित कर चुकी है। हमारी मांग है कि राजधानी आयोजित के मुख्य कार्यक्रमों तथा जिलों के कार्यक्रमों में राज्य के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही कलाकारों के भुगतान में भी दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए, जिस हिसाब से राज्य के बाहर के एवं फिल्मी कलाकारों को मानदेय का भुगतान हो वैसा ही हमारे कलाकारों को भी किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास के मामले में भाजपा सरकार लापरवाह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 18 लाख आवास देने का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा चुनाव जीतने के बाद लोगों को आवास देने के मामले में भी लापरवाह बनी हुई है। इसका प्रमाण इसी से मिल जाता है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास में केंद्र ने छत्तीसगढ़ के कोटे में 50 हजार आवास स्वीकृत किये थे तथा राज्य सरकार को पात्र हितग्राहियों के नाम भेजने को कहा लेकिन साय सरकार ने तय सीमा तक केवल 11 हजार ही हितग्राहियों का नाम केंद्र को भेजा जो कुल टार्गेट का मात्र 23 प्रतिशत है। यह बताता है कि भाजपा सरकार गरीबों को आवास नहीं देना चाहती है।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE