October 15, 2025

Join With Us


स्व.भीमराज कोटेचा के स्तुति में निशुल्क रोग निदान शिबिर सम्पन्न

140 लोगो ने लिया लाभ




नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी । नंदनवन स्थित काया केयर फिजियोथैरेपी ,दंत चिकित्सा, नेत्र जांच ,पैथोलॉजी सेंटर में स्वर्गीय भीमराज कोटेचा की स्मृति में निशुल्क रोग निदान शिविर संपन्न हुआ। जिसमें 140 लोगों ने लाभ लिया, इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, दांतों की जांच निशुल्क की गई ,साथ ही दातों के मरीजों को टूथपेस्ट और टूथब्रश भेंट किया गया। फिजियोथैरेपी हेतु डॉ सुमैया शेख, डॉ कल्याणी तीतरमारे, डॉ बिलकिस शेख आदि ने सहयोग दिया। फिजियोथैरेपी के मरीजों को ₹130 का पेन किलर जेल निशुल्क वितरित किया गया। आंखों की जांच के पश्चात सात पेशेंट को मोतियाबिंदु होने से उन्हें भी निशुल्क ऑपरेशन करने का आश्वासन सेंटर की ओर से दिया गया ।

इस अवसर पर प्रमुखता से भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ सुभाष कोटेचा, सर्व मानव सेवा संघ के महामंत्री गणेश रेड्डी, उपाध्यक्ष महेश पेंढारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरुदेवनगर शाखा कार्यवाहक अनिल ढेंगे, सुरेश डोंगे,अनिल शिंदे, प्रकाश ढेंगे, अविनाश शिंगणे उपस्थित थे।

 काया केअर सेंटर के संचालक हर्ष जैन ने बताया कि हमारे यहां सार्वजनिक दवाखाने की तरह सभी इलाज कम से कम खर्चे में किए जाते हैं, पैथोलॉजी में भी अन्य लैब से 40% प्रतिशत कम में ब्लड टेस्ट किया जाता है। तथा अन्य कोई भी बड़ी बीमारी के लिए हम मरीज को निशुल्क ट्रीटमेंट करने में सहयोग करते हैं ।

डॉ अंकिता जैन, डॉ आकांक्षा दर्डा (वंजारी), डॉ राहुल आहूजा, डॉ राधे अग्रवाल, डॉ अदिति वरगंटिवार,नेत्र तज्ञ रविंद्र पाटील ,पैथोलॉजिस्ट अंशुल नाचनकर, उमा लोखंडे,पायल मेश्राम, आदि ने सहयोग किया




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE