June 25, 2025

Join With Us


नशामुक्ति के खिलाफ रैली निकाली




 नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरेशी। अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी सप्ताह के अवसर पर पोलीस आयुक्त डॉ रविन्द्र सिंघल की संकल्पना से यह सप्ताह सभी थाना क्षेत्रों में मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज गणेशपेठ थाना क्षेत्र से एक रैली आयोजित की गयी , जो शिवाजी पुतला चौक महलसे प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से गुजरते हूए आग्यारामदेवी मंदीर परिसर में समाप्त हूई, वरीष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे , राजेश कुंभलकर , नूतन रेवतकरने इस रैली को संबोधित किया ।

ऑपरेशन थंडर के अंतर्गत जो अभियान चल रहा है , उसमें पुलिस विभाग द्वारा कट-आउट, बैनर पर लिखे स्लोगन के जरीए जनजागृति करते हुए यह बताया जा रहा है कि, गलत व्यसनों के कारण नागरिकों और विद्यार्थियों में तनाव बढ़ रहा है। यह एक लत है। इसलिए, खुद पर नियंत्रण रखना और तनाव का प्रबंधन करना जरूरी है। नशा मुक्ति अभियान में, न केवल ड्रग्स बल्किगांजा, मोबाइल, टीवी , गुटखा , खर्रा, तंबाकू का अत्याधिक उपयोग भी एक लत है, इसलिए चिंता मुक्त, संतुष्ट जीवन जीने के लिए इसे स्वयं प्रतिबंधित करना चाहीए । नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंघल की संकल्पना से यह अभियान सफलता की ओर अग्रसर है ।

सभी समाजों और वर्गों के लोगों में एक अच्छा संदेश जा रहा है। जिसके नतीजे में रोजाना मादक पदार्थ बेचने वाले पकड़े जा रहे हैं। पुलिस विभाग से आतीश निकोडे तथा निलिमा सिंगाड़े अभियान को लेकर काफी परिश्रम कर रहे हैं ।नुतन रेवतकर, अमजदखान , ममता बाजपेई, अब्दुलअमानी कुरैशी , हफिजुन्नीसा अली, बबिता मांडवकर , हरीश कुंबले, डा.राजेश नाईक, राहुल भोसले,राजेश कुभंलकर, शिवपाल वर्मा,दिलीप भुरे, खुशालचंद नायक , बाबा तिवारी, माया जामगडे , मधु सोनी, रवि गेडाम, इमरान खान, राजेन्द्र नायक आदी शांतता समिती सदस्य तथा पुलिसकर्मी व आमजन उपस्थित थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE