June 20, 2025

Join With Us


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अंबागढ़ चौकी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस की मान्यता दीऔर इस दिन दुनिया के सभी देशों में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है






मोहला, मानपुर, अ चौकी  ।केजन साहू। भारतीय जनता पार्टी मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के अम्बागढ़ चौकी विश्राम गृह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेस वार्ता रखी गयी जिसमे मुख्य वक्ता दिनेश गांधी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह,पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह,जिला महामंत्री दिलीप वर्मा ने मीडिया को सम्बोधित किया।

मुख्य वक्ता दिनेश गांधी ने कहा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब हर वर्ष विश्व भर में मनाया जाता है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस की मान्यता दीऔर इस दिन दुनिया के सभी देशों में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। भारत के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है। यह 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है। क्योंकि उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन इस दिन होता है और आध्यात्मिक सिद्धियों के लिए यह उपयुक्त समय होने के कारण इस दिन का चयन मोदीजी ने किया। सन 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला था।

हर वर्ष अलग-अलग थीम पर यह दिवस मनाया जाता है. सन 2025 की थीमः 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' (Yoga for One Earth, One Health) है। राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर योग सत्र, शिविर, और कार्यशालाओं का आयोजन होगा। पूर्व की तरह ही स्कूलों, कॉलेजों, और कार्यस्थलों में योग कार्यक्रम, जिसमें सामूहिक योगाभ्यास और जागरूकता सत्र होंगे।

इस प्रेस के माध्यम से हम जनता से निवेदन करते हैं कि सभी इस आयोजन से जुड़ें। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। जहां कल शासन द्वारा भी यह दिवस मनाया जाएगा, वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी अनेक आयोजन हर जिले में प्रस्तावित हैं। 

इस अवसर पर अम्बागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंगी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता,श्रीमती कमलेश सारस्वत,जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,राजीव तिवारी,खोमन मेश्राम,मनीष मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक,महामंत्री चंदन उपाध्याय, विमल यादव,देवनारायण कुम्भकार,सैयद अजहरुद्दीन उपस्थित रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE