रीवा। समशेर सिंह गहरवार। चेन्नई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी aocr 2025 कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने अपने विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। पता चला है कि उक्त कॉन्फ्रेंस में श्याम शाह चिकित्सा एवं शिक्षा महाविद्यालय द्वारा संचालित संजय गांधी अस्पताल रीवा के अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा भी शामिल हुए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी सफलता से उत्साहित डॉक्टर मिश्रा ने अपनी खुशी को अनूठे अंदाज में चेन्नई और वाराणसी एयरपोर्ट पर नृत्य कर साझा किया। उनके इस उत्साह ने जीवन को पूरी जिंदादिली के साथ जीने और हर क्षण को उत्सव की तरह मनाने का शानदार संदेश दिया। इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों एवं ईस्ट मित्रों ने डॉक्टर राहुल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की।