रीवा। समशेर सिंह गहरवार | श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय में 15 दिसंबर को मेडिसिन डिपार्टमेंट में एनसीडी अपडेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न शहरों से सुप्रसिद्ध चिकित्सकों का आगमन हुआ। जिन्होंने अपना चिकित्सा से संबंधित ज्ञान यहां के चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्रों के साथ साझा किया। जिसका लाभ विंध्य क्षेत्र के मरीजों को अप्रत्यक्ष रूप से होगा। एनसीडी अपडेट का आयोजन मेडिसिन विभाग एवम रीवा इंटरनिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया। जिसके ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉक्टर मनोज इंदूरकर ऑर्गेनाइजिंग को- चेयरमैन डॉक्टर पीके बघेल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ अनुराग चौरसिया, डॉक्टर एम एच उस्मानी । ,जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर प्रदीप निगम, डॉ केशव सिंह साइंटिफिक चेयरमैन डॉक्टर हरिओम गुप्ता, साइंटिफिक को चेयरमैन डॉ राकेश पटेल ,डॉ महेंद्र तिलकर ,कॉन्फ्रेंस कोऑर्डिनेटर डॉ आर पी पांडे ,डॉक्टर उमेश प्रताप सिंह, डॉ अदिति राजन एवं डॉ करण शरण कपूर ,डॉक्टर बालेंद्र शेखर दीपांकर रहे l
एनसीटी अपडेट में संस्था के विभिन्न विभाग से चिकित्सकों द्वारा भी भाग लिया गया, कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मुख्य चिकित्सकों में अंतर्राष्ट्रीय स्पीकर वाराणसी बीएचयू से पद्मश्री डॉक्टर के के त्रिपाठी नेफ्रोलॉजिस्ट , इंदौर से डॉक्टर सौरभ मालवीय रूमेटोलॉजिस्ट, भोपाल से डॉक्टर मोहम्मद यूनुस, एवं अन्य राष्ट्रीय फैकल्टी भी शामिल रही । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से की गई जिसमें अधिष्ठाता श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर सुनील अग्रवाल , एस जी एम एच सुपरीटेंडेंट डॉक्टर राहुल मिश्रा एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आनंद सिंह डॉ डीएस कपूर,डॉ रचना गुप्ता, डॉ कल्पना यादव भी उपस्थित रहे। कयाक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम शोध एवम चिकित्सा के मुख्य विषय जैसे की हृदय रोग, मस्तिष्क ,गठिया रोग, मधुमेह एवं अन्य संक्रामक संबंधित रोगों के बारे में ज्ञानवर्धन किया गया।कार्यक्रम के अंत में मेडिसिन विभागाध्यक्ष व संरक्षक रीवा इंटरनिस्ट एसोसिएशन डॉ मनोज इंदुरकर के द्वारा धन्यवाद अर्पित किया गया