गढ़ी । न्यूज डेस्क। आदिवासी बाहुल्य ग्राम गढ़ी में अभिजीत तिवारी द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ एवम मोतियाबिंद निदान शिविर में अपार जनसमुदाय देखने को मिला।जहा शिविर में रायपुर व कवर्धा के चिक्तिसक द्वारा निशुल्क इलाज किया गया वही दूसरी ओर दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया।

31 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु जबलपुर रवाना किया गया।इस शिविर में गढ़ी के अलावा मोतीनाला,मंगली, सिझोरा, खजरा,शिल्पी परसमऊ व अन्य जगहों से आए ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।शिविर में आयोजनकर्ता अभिजीत तिवारी के साथ साथ सरपंच रोशनी मरावी,पूर्व जनपद अध्यक्ष सोनाली कुशराम,जनपद उपाध्यक्ष रणजीत बैंस, डॉ अमित पाटिल, गौरव जयसवाल, अरुणेश प्रसाद,सुधराम टंडन, गौरीशंकर शिवजे, डॉ दिनेश मरकाम, डॉ संतोष सांडिल्य,राम यादव, विक्की बैंस, टेकलाल धानेश्वर आदि की सराहनीय भूमिका व योगदान रहा।