December 01, 2024

Join With Us


विश्व एड्स दिवस : प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को अधीक्षक ने किया सम्मानित

पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य सिंह को मिला प्रथम पुरस्कार




रीवा। समशेर सिंह गहरवार | विश्व एड्स दिवस पर श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले मेडिकल छात्रों को प्रशस्ति पत्र देते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा द्वारा सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। जानकारी अनुसार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले उत्कल तिवारी एवं रिया ड्रैगनदूसरे स्थान परनमन पोरवाल , अर्पित तिवारी तीसरे स्थान पर कुलदीप पाटीदार व रोहित कुमार शामिल रहे। वही पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला।

विश्व एड्स दिवस पर हुई प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता, विजेताओं को अधीक्षक ने किया सम्मानित   दूसरा स्थान‌ आदित्वा व तीसरा पुरूस्कार इस दीपशिखा मालवीय को मिला। इस अवसर पर मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मनोज इंदुरकर द्वारा मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए एड्स रोग के लक्षण, बचाव से संबंधित अनेक जानकारियां प्रदान करते हुए  इलाज जागरूकता से अवगत कराया। इसके अलावा कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ सुनील अग्रवाल एवं संजय गांधी अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए भावी  डॉक्टर्स को एड्स जैसी भयंकर बीमारियों के गुण दोषों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर डीन व अधीक्षक  के अलावा मेडिसिन विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मनोज इंदुरकर, डॉ पीके बघेल, डॉ अर्जुन परमार, डॉक्टर अरुणा सिंह सहित मेडिकल कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE