रीवा। समशेर सिंह गहरवार। वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर सत्या खनिजों का 87 वर्ष की उम्र में संजय गांधी अस्पताल में 19 नवंबर को निधन हो गया। डॉक्टर खनिजों यहां पर कई दिनों से एडमिट थी, उन्होंने अंतिम सांस उसी जगह पर ली जहां वह लंबे समय तक कई लोगों को जीवन देती रही। उन्होंने रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय और संजय गांधी अस्पताल मैं आपने लंबे समय तक ड्यूटी की ।
सेवा कल के दौरान उन्होंने न जाने कितने मरीज को जीवन दिया। गायनी के क्षेत्र का बड़ा नाम आज नहीं रहा। उनके पति डॉक्टर एस.के. खनीजों भी संजय गांधी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक थे । उनका निधन पहले ही हो चुका है। अब रीवा ने मंगलवार को अपना एक और होनहार चिकित्सक हमेशा के लिए खो दिया। उनके निधन पर रीवा शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों तथा समाजसेवियों ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।