रीवा। समशेर सिंह गहरवार। आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत जिला इकाई रीवा द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत चिंतन एवं परिचर्चा एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद मैरिज गार्डन सिलपरा रीवा में 15 नवंबर 2024 को आयोजित किया गया। जिसमें 300 से अधिक पुरुष व महिला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिसमे आई लेट डायबिटीज एवम थायरॉइड क्लीनिक द्वारा 150 से अधिक लोगो के शुगर व बी पी का परीक्षण नि:शुल्क किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरि नारायण जी विभाग प्रचारक रीवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी प्रांत कार्याध्यक्ष महाकौशल प्रांत एवं अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी ने की। ,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय रीवा, मुख्य वक्ता डॉक्टर एस के त्रिपाठी हृदय रोग विशेषज्ञ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा एवं डॉक्टर सविता पटेल मस्तिष्क एवं मनोरोग विशेषज्ञ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सतना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नशे से मुक्त होने से संबंधित व्याख्यान व उद्बोधन दिया गया और लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने नशे के जाल से बचने के लिए अपने समाज को आगाह किया और कहा कि हमारी नई पीढ़ी राष्ट्र की धरोहर है। उन्हें नशे व व्यसन से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी जी ने बताया कि आरोग्य भारती 2002 से निरंतर समाज के लोगों में स्वास्थ्य के क्षेत्र और विभिन्न आयामों में निरंतर कार्य कर रही है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरोग्य भारती जिला इकाई रीवा के एड विकाश मिश्रा,डॉ स्वतंत्र सिंह,डॉ विवेक सिंह, डॉक्टर अजीत सिंह,एड कौशलेश सिंह,डॉ सेशमणी कुर्मवंशी मुकेश पाठक, अनिल गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,सुषमा मिश्रा,भारती शर्मा,सीमा वर्मा,बरनाली समदरिया,श्वेता गुप्ता,ममता मिश्रा राज कुमार गुप्ता,विपिन सिंह,,व अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थिति रहे।