November 13, 2024

Join With Us


रेखा ने वर्ल्ड जूडो चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक




रायपुर। विक्की चौहान । अमेरिका के लास वेगास में आयोजित वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप वेटेरंस 2024 में शामिल हुई छत्तीसगढ़ रायपुर से भारतीय जूडो खिलाड़ी रेखा कटरे ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है । 

यह प्रतियोगिता वर्ल्ड जूडो फेडरेशन द्वारा अमेरिका के लास वेगास में दिनाँक 4 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित की गई थी, जिसमें रायपुर, छत्तीसगढ़ की बेटी जूडो खिलाड़ी रेखा कटरे ने -49 आयु वर्ग और -63 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

पिछले वर्ष दुबई में वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था , जिसमें रेखा कटरे ने भी हिस्सा लिया था।

अभी वर्तमान में सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप झारखंड में आयोजित कि गई थी, जिसमें रेखा कटरे की बेटी अवि कटरे ने छत्तीसगढ़ के लिए रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया था.

छत्तीसगढ़ के वासियों द्वारा रेखा कटरे और अवि कटरे को उनके ऐतिहासिक जीत पर बधाई प्रेषित की  हैं । V CAN न्यूज परिवार आशा करते हैं कि भविष्य में भी  ऐसी ही सफलताओं से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE