October 25, 2024

Join With Us


विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब द्वारा चलाया गया पोलियो जागरूकता अभियान

300 करोड़ बच्चों को पोलियो मुक्त कराया




जगदलपुर । न्यूज डेस्क। विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा गुरुवार को पोलियो जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दिन रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा 10 नर्सिंग स्टाफ / मेडिकल स्टाफ को ‘पोलियो वॉरियर्स सम्मान’ दिया गया । ये सभी नर्सिंग स्टाफ / मेडिकल स्टाफ 5 वर्षों से ज़्यादा समय से पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का कार्य कर रहे है । 10 नर्सिंग स्टाफ / मेडिकल स्टाफ जिनका सम्मान किया गया उनके नाम गीता यादव,बी पाटकर,दीपा शर्मा,दुलारी कश्यप,मुक्ता रॉय,शस्टी दास,मुकेश्वरी सोरी,जयमनी,रानी पराशर एवं अनुषा सिंह है।

रोटरी क्लब जगदलपुर के सदस्यों द्वारा महारानी हॉस्पिटल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स भी पिलाया गया । रिपोर्ट मिलने तक 50 से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दिया जा चुका था । रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा पोलियो अवेयरनेस जन जन तक पहुँचाने के लिए अलग अलग चौक चौराहे पर होर्डिंग्स भी लगाई गई है । आप सभी को बता दें रोटरी इंटरनेशनल द्वारा अभी तक कुल 2.1 बिलियन डॉलर खर्च किया गया है जिससे आज पूरे विश्व में मुफ्त में पोलियो ड्रॉप्स पिलाया जाता है ।

रोटरी के माध्यम से आज 122 से अधिक देश पोलियो मुक्त है । रोटरी इंटरनेशनल ने पूरे विश्व में अभी तक कुल 300 करोड़ बच्चों को पोलियो मुक्त कराया है । रोटरी क्लब जगदलपुर सदस्यों द्वारा इस अवसर पर स्पेशल बैज भी बनाया गया जिसमे ‘ गुड बाये पोलियो - थैंक्स रोटरी ‘ अंकित है । रोटरी ने ‘ एंड पोलियो नाओ ‘ कैंपेन की शुरुआत 1985 में की थी और उनके अथक प्रयास से भारत 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित हुआ था । रोटरी के इस जज़्बे को सलाम ।

विश्व पोलियो दिवस के इस प्रोग्राम के चेयरमैन विवेक जैन थे । रोटरी सदस्य सी ए विवेक सोनी अध्यक्ष, अमित कुमार जैन उपाध्यक्ष, अंकित गोयल, एस एन अग्रवाल, जयप्रकाश चावड़ा, सुनील जैन, सिद्धार्थ कपूर, राहुल मोदी, राहुल जैन, नवीन भावसार, डॉ मनोज थॉमस एवं अन्य मौजूद थे । महारानी अस्पताल से इम्युनाइजेशन ऑफिसर डॉ मैत्री संग पोलियो ड्रॉप्स डिपार्टमेंट की सभी स्टाफ भी मौजूद थी ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE