रीवा। समशेर सिंह गहरवार। विध्य का लाइफ लाइन माना जाने वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का विस्तार करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास शुरू हो चुके हैं। जल्द ही इस अस्पताल में बेड बढ़ाने के साथ ही और भी सुविधाओं को बढ़ने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि विंधय के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सके। उल्लेखनीय है कि अब तक रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मैं 240 वेडों का ही विस्तार हो पाया था लेकिन 170 बेड बढ़ने के साथ ही बिस्तरों की संख्या 410 हो जाएगी।
यह सब तरह का प्रयास मेडिकल कॉलेज डीन एवं अस्पताल अधीक्षक के प्रस्ताव पर शुरू हो चुका है। जिस पर मध्य प्रदेश शासन के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी अपनी सहमति दे चुके हैं। अब जल्द ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बेड बढ़ाने के साथ ही कई तरह की और जांच सुविधा मरीजों को मिलेगी। जिसकी कमी लोगों को अब तक सता रही थी, सुविधाओं के बढ़ने के साथ ही आने वाले समय में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एक ही कैंपस में मरीज को विभिन्न तरह की इलाज व जांच की सुविधाएं मिलने लगेगी। सुना गया है कि अस्पताल में वेडों की संख्या बढ़ाने के लिए भवन का भी विस्तार होगा। जिसके लिए राज्य स्तर पर टेंडर भी हो चुके हैं। 170 बिस्तरों के बढ़ने पर हर विभाग में 24-24 वेडो का और विस्तार हो जाएगा और बचे दो बिस्तर किसी विभाग के आईसीयू में शिफ्ट होंगे।
विभाग व बेड़ों की यह है स्थिति
विभाग बेड संख्या कार्डियोलॉजी 52. कार्डियक सर्जरी 26.
नेफ्रोलॉजी 45. यूरोलॉजी 31.
न्यूरो सर्जरी 27
न्यूरोलॉजी 27. एनेस्थीसिया 12.
न्यू नेटालाजी 20
सुपर में खुलेगा गैस्ट्रोलॉजी डिपार्मेंट और बनेगी एक और कैथलैब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विभागीय सूत्रों की माने तो जल्द ही अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी डिपार्मेंट जल्द ही खुलेगा। जिसके लिए भी राज्य सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। अब तक अस्पताल में कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी एवं न्यूनेटालाजी विभाग जिनकी संख्या 9 रही। अब गैस्ट्रोलॉजी एवं गैस्ट्रो सर्जरी दो विभाग खुलने से अस्पताल में विभागों की संख्या 11 हो जाएगी। इसके साथ ही कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में अब तक एक ही कैथ लैब था लेकिन मरीजों की संख्या को देखते हुए अलग से एक और कैथ लैब प्रस्तावित है जिसका निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाने की संभावना है। इसके अलावा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक एमआरआई मशीन भी लगने जा रही है जो मरीजों की जांच में सहायक सिद्ध होगी।
हर मरीज को मिल रही बीपी शुगर व ईसीजी की निशुल्क सुविधा
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अक्षय श्रीवास्तव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में हर मरीज को बीपी शुगर एवं एक जांच की निशुल्क सुविधा मिल रही हैं वह साथ में दवायें भी फ्री दी जाती है । बताया कि आयुष्मान एवं बिना आयुष्मान के लिए फ्री भोजन की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास शुरू है एक-एक करके एक ही कैंपस में सभी तरह की चिकित्सकीय व जांच सुविधाएं लोगों को मिलने लगेगी । उन्होंने बताया कि अस्पताल में रीवा सीधी सतना शहडोल सहित अप तक के लोग अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं। अलग से और भी सुविधाओं का विस्तार होने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है।