नागपुर |नागपुर | एड अब्दुल अमानी कुरैशी | (महल)योग को लेकर ऐसी ना जाने कितनी बातें हैं जिनके बारे मे हम सभी जानते हैं। दुनिया को योग भारत की देन है जिसको अपना तमाम लोगों ने अपनी लाइफ स्टाइल को संतुलित कर रखा है और आज भी योग की बदौलत तमाम बीमारियों को मात देकर बढ़ती उम्र में भी अपने आप को फिट रखे हुए हैं। दुनिया ने भी योग का सिक्का माना है तमाम पश्चिमी सभ्यता वाले देशों के लिए तो ये वरदान जैसा ही है क्योंकि वहां की लाइफस्टाइल को लेकर सवाल उठते रहते हैं, भारत में तमाम ऐसे योग गुरू हुए हैं जिन्होंने अपनी कला का परचम देश के साथ ही विदेशों में भी फहराया है।
पूरी दुनिया में योग की चर्चा है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दुनिया के तमाम देश 21 जून को योग दिवस मनाते हैं, लेकिन भारत के कुछ ऐसे योगी भी हैं, जिन्होंने योग को विदेश में पहले ही पहचान दिला दी है उनके प्रयासों से विदेशों में ना सिर्फ योग पहुंचा बल्कि आज इसका डंका भी बज रहा है वहां तो इसे खासा महत्व दिया जा रहा है और लोग इसे बड़े चाव से अपना भी रहे हैं।
योग को पहचान दिलाने वाले तमाम भारतीय योग गुरू हैं जिनके प्रयासों से ना सिर्फ भारतीयो का बल्कि ना जाने कितने विदेशियों को भी योग का अनगिनत फायदा मिला है और उनकी लाइफस्टाइल में ऐसे-ऐसे बदलाव हुए हैं जो ना सिर्फ उन्हें फायदा दे रहे हैं बल्कि दुनिया में योग की कला का डंका भी बजा रहे हैं।
नागपुर निवासी योगाचार्य डॉ. भरत गुप्ता (योगी सत्यानंद) अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक (अमेरिका ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड इंग्लैंड दुबई नेपाल सहित दुनिया के दर्जन भर देशों में जाकर योग का प्रशिक्षण देकर वहां के लोगों को अपनी दिनचर्या में शामिल करवाया , आज हजारों की संख्या में लोगों ने डाक्टर भरत गुप्ता (योगी सत्यानंद) से प्रशिक्षित होकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया।
डाॅ .भरत गुप्ता ने मेटालर्जी में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की तथा योग में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है और योग संस्कृतम विश्वविद्यालय, फ्लोरिडा, यूएसए से योग में पीएचडी पूरी की है। उन्हें प्रशिक्षण एवं विकास तथा सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में 35 वर्षों का कार्य अनुभव है। उन्होंने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ काम किया है। उन्हें प्रशिक्षण और तनाव प्रबंधन तथा योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
डाॅ. भरत गुप्ता 2005 से 2009 तक चंद्रपुर जिले में पतंजलि योग समिति के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं । चंद्रपुर जिले के औद्योगिक सुरक्षा फोरम (आईएसएफसीडी) के पूर्व सचिव विदर्भ उद्योग सुरक्षा समिति (वीआईएससी) के पूर्व समन्वयक।योग प्रशिक्षक, चिकित्सक एवं परामर्शदाता। डाॅ. भरत गुप्ता ने आईटी एवं अन्य उद्योगों, कार्यालयों, संगठनों, आयुर्वेदिक कॉलेजों में तथा स्कुल कालेजो में निःशुल्क तथा विशेष प्रशिक्षण एवं परामर्श दिया जा रहा है।
पिछले 13 वर्षों से स्वैच्छिक सेवा के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राचीन भारतीय योग सिखाना और योग को विश्व में चमकाने का काम भारत एवं योग का नाम अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ। पिछले 37 वर्षों से भारत में योग शिक्षण के माध्यम से जमीनी स्तर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई । भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और नेपाल में 5000 से अधिक निःशुल्क योग शिविर, कक्षाएं और प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।धर्म योग केंद्र, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में योग शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में योग शिक्षकों और भारतीय सांस्कृतिक समाज के सदस्यों के लिए योग सत्र आयोजित किए, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दादा भगवान इंटरनेशनल के अनुयायियों के लिए योग सत्र आयोजित किए गए।
सिडनी के पैरामट्टा इलाके के आम लोगों और योग साधकों के लिए योग सत्र आयोजित किए गए। ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैन्ड जॉर्ज स्ट्रीट योग केंद्र, तिमारु में योगासन, प्राणायाम और ध्यान आदि पर सत्र। प्रतिभागियों के लिए प्राणायाम, ध्यान और हास्य योग पर सत्र ब्लाइंड फाउंडेशन, तिमारू, न्यूजीलैंड। तिमारू, न्यूजीलैंड के माउंटेन व्यू गांव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग सत्र।कैंसर सोसायटी के लिए 4 योग सत्र, तिमारू, न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड के तिमारू में अल्जीमर सोसाइटी के लिए योग सत्र आयोजित किए गए। न्यूजीलैंड के टिमारू में पार्किंसन फाउंडेशन के प्रतिभागियों के लिए योग सत्र आयोजित किए गए |न्यूजीलैंड के टिमारू में केयर ऑफ केयरिंग ग्रुप के लिए योग सत्र आयोजित किए गए। न्यूजीलैंड के तिमारू स्थित तिमारू जिला प्रशासन भवन में योग सत्र। न्यूजीलैंड के महिला कल्याण केंद्र में योगासन, प्राणायाम और ध्यान पर सत्र आयोजित किए गए।
संयुक्त राज्य अमेरिका "सिल्वन" में योग, प्राणायाम ध्यान के सत्र पार्क" ट्रॉय, डेट्रोइट, यूएसए। योग 4 पीस" केंद्र, डेट्रोइट, यूएसए में योग, प्राणायाम, ध्यान के सत्र। कर्म योग केंद्र, डेट्रॉयट, संयुक्त राज्य अमेरिका में योग, प्राणायाम, ध्यान के सत्रक्रिया योग केंद्र, डेट्रॉयट, अमेरिका में योग, प्राणायाम, ध्यान के सत्र। ग्रेस योग केंद्र, डेट्रॉयट, अमेरिका में योग, प्राणायाम, ध्यान के सत्र। फोर्ड हेल्थ सिस्टम, डेट्रायट द्वारा डेट्रायट के लोगों के लिए तीन महीने का योग सत्र आयोजित किया गया। अमेरिका के डेट्रायट स्थित सेंट लुइस चर्च के हॉल में भारतीय योग ग्रॉस इल्ल्स आइलैंड्स, डेट्रॉयट, अमेरिका में बच्चों और अभिभावकों के लिए योग सत्र।
डेट्रॉयट के गुरुद्वारा में योग सत्र,वेंकटेश्वर मंदिर, डेट्रॉइट, यूएसए में योग सत्र बर्मिंघम, मिशिगन, अमेरिका में चक्रों पर सत्र। ग्रेटर डेट्रॉयट, यूएसए" के योग एसोसिएशन के सदस्यों के लिए योग सत्र "पार्क में योग" के प्रतिभागियों के लिए पांच महीने के योग सत्र बर्मिंघम, यूएसए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सेल से दो बार "सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार"। लायंस क्लब, जैस्किस, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा द्वारा सम्मानित डाॅ. स्नेह देसाई, दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज, * आयुर्वेदिक कॉलेज, भाऊसाहब मुलक आयुर्वेदिक कॉलेज, सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, स्वामी रामदेव बाबा, एनएमसी, राजीव दीक्षित फाउंडेशन एवं संगठनों की लम्बी सूची जारी कर सकते है।