August 21, 2024

Join With Us


400 की आबादी में आंगनबाड़ी नहीं, कुपोषित हो रहे बच्चे




भिलाई । मिनल केडेकर । भिलाई नगर रेलवे कॉलोनी सेक्टर-7 रेलवे स्टेशन के पास 400 घर होने के बावजूद यहां पर आंगनबाड़ी नहीं है। यहां बस्ती में 10 वर्ष तक के लगभग 100 से ज्यादा बच्चे हैं जिनके लिए आंगनबाड़ी की व्यवस्था नहीं होने से बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण शिशु भी कुपोषित है।

सरकार द्वारा इतनी सारी योजनाएं होने के बावजूद यहां आंगनबाड़ी नहीं होने से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीजेपी बूथ अध्यक्ष राजा सोनानी, मीना बघेल और प्रमिला सहित अन्य लोगों ने मांग की है कि बस्ती में आंगनबाड़ी खोली जाए।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE