August 21, 2024

Join With Us


दुनिया भर में मच्छर फैलाते हैं 17 फीसदी अधिक संक्रामक रोग

विश्व मच्छर दिवस पर किया सेवा कार्य




भिलाई। मिनल केडेकर । विश्व मच्छर दिवस पर मंगलवार को शहर में जन जागरूकता के कार्यक्रम हुए। इस दौरान इस दिवस का महत्व बताया गया वहीं आम नागरिकों विशेषकर वृद्धजनों को मच्छर उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं की टीम ने इस दिवस के परिप्रेक्ष्य में दुर्ग के वृद्धाश्रम में मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम चलाया और पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटर द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगे से दुर्ग वृद्ध आश्रम में हर माह अपनी सेवाएं देंगे।

पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन पुणे, छत्तीसगढ़ रीजन हेड मजहर नदीम ने बताया कि 20 अगस्त 1897 को ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस ने मादा एनाफिलीज मच्छर के पेट में मलेरिया परजीवी का पहला सबूत खोजा और इससे ज्ञात हुआ कि मच्छर ही मनुष्य के बीच मलेरिया फैलाते हैं। इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुए हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। 

विश्व मच्छर दिवस पर पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटर के साथ संवाद करते हुए मजहर नदीम ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से हर साल 10 लाख से अधिक लोगों को लोगों की मौत हो जाती है और मच्छर 70 लाख लोगों को संक्रमित करते है। दुनिया के किसी भी अन्य कीट की तुलना में मनुष्य सबसे अधिक मच्छरों से पीड़ित है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार सभी संक्रामक रोगों में से 17 प्रतिशत अधिक रोग मच्छरों के द्वारा फैलाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मच्छर प्रबंधन बेहतर ढंग से कर हम मलेरिया जैसी बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित या खत्म कर सकते हैं। इसमें जन जागरण और जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि उनका संस्थान प्राइम पेस्ट कंट्रोल कीट एवं मच्छर उन्मूलन के क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इसी कड़ी में अंचल के पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों ने पुलगांव दुर्ग वृद्ध आश्रम में मच्छर उन्मूलन कार्यक्रम स्वैच्छिक ढंग से चलाया। इसमें वृद्धाश्रम के सभी कमरों व उसके आसपास बाहरी स्थान पर रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव किया गया। वहीं वृद्धजनों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई। पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटर द्वारा इस दौरान फैसला लिया गया कि दुर्ग वृद्ध आश्रम में हर माह अपनी सेवाएं देंगे। इस मुहिम में मुख्य रूप से मोहम्मद मजहर नदीम प्राइम पेस्ट कंट्रोल, नंद साहू होम केयर पेस्ट कंट्रोल, रंजीत यादव न्यू सॉल्यूशन पेस्ट कंट्रोल एवं कुंज बिहारी चंद्राकर, मोहम्मद नाजिम और राजा रहमान आदि शामिल थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE