July 30, 2024

Join With Us


विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर रोगों से बचने के बताये उपाय

दस्त रोग के ईलाज में जिंक की गोली लेने का बताया महत्व




दुर्ग । सोनम कौर। जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच बिल्डिंग के शिशु रोग विभाग ओपीडी में 29 जुलाई 2024 को विश्व ओआरएस दिवस के उपलक्ष्य पर वहां उपस्थित सभी जनसमूह, नर्सिंग स्टॉफ व मितानिन के समक्ष स्वास्थ्यगत कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें सभी को हाथ धेाने का तरीका, ओआरएस बनाने की विधि, बरसात के मौसम में दस्त, पीलिया, डेंगू, मलेरिया आदि रोगों से बचने के उपाय बताये गये।

साथ ही दस्त रोग के ईलाज में जिंक की गोली लेने के महत्व बताया गया। कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू के मागदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में शिशु रोग विभाग प्रमुख व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. मल्होत्रा व डॉ. सीमा जैन, डॉ. समीत प्रसाद, डॉ. किरण, डॉ. गरिमा, डॉ. गोवर्धन, डॉ. सुनीता व नर्सिंग स्टॉफ शामिल थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE