नागपुर । अब्दुल अमानी कुरैशी । नंदनवन में काया केअर फिजियोथैरेपी एवं फिटनेस सेंटर के माध्यम से दिनांक 28 जुलाई रविवार को निशुल्क फिजियोथैरेपी एवं दंत चिकित्सा शिबिर आयोजन किया गया है। शिविर संयोजक हर्ष कुमार जैन ने बताया कि इस शिविर में फिजियोथेरेपी के माध्यम से विविध प्रकार की चिकित्सा द्वारा जिसमें एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, सुजोग थेरेपी, कांस्य थाली थेरेपी,कपिंग थेरेपी,ड्रायनिडलिंग, टेपिंग थेरेपी,आदि थेरेपी द्वारा ट्रीटमेंट किया जाएगा किसी भी बीमारी के लिए जो भी थेरेपी का उपयोग होगा उसमें किसी भी प्रकार का शुल्क शिविर में नहीं लिया जाएगा।
उसी के साथ डेंटिस्ट डॉ मेघा नाहटा एमडीएस (चेहरे और जबड़े की हड्डी के फेक्चर की विशेषज्ञ) अपनी निशुल्क सेवाएं देगी , दंत चिकित्सा के लिए आने वाले प्रति मरीज को टूथपेस्ट एंव टूथब्रश भेट में दिया जाएगा , फिजियोथैरेपी में आने वाले सभी मरीजों को दर्द निवारक मलहम मुफ्त में दिया जाएगा । हर्ष कुमार जैन ने आम जनता से निवेदन किया है कि इस शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं ।