July 24, 2024

Join With Us


कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त ध्रुव ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा

मौसमी बीमारियों से अलर्ट रहने एवं वर्षा से उत्पन्न स्थिति पर नजर रखने दिये निर्देश




दुर्ग । सोनम कौर। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों द्वारा निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। निगम आयुक्त ध्रुव ने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, ई-समाधान के प्रकरण, सार्थ-ई पोर्टल के लंबित आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने बरसात के मौसम में डायरिया, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ सभी अधिकारियों को समुचित प्रबंध रखने के निर्देश दिये। उन्होंने वर्तमान में वर्षा से उत्पन्न स्थिति नदी-नालों में बाढ़ आदि पर विशेष नजर रखने के साथ ही नदी किनारों के गांवों में मुनादी आदि के माध्यम से सूचित करने निर्देशित किया। ध्रुव ने सभी एसडीएम को विषम स्थिति में राहत केम्प हेतु भवन की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।

इसके पूर्व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद गुप्ता ने अधिकारियों को कार्य के दौरान मानसिक तनाव के कारण एवं इसके निदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया। बैठक में सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, अपर कलेक्टर बी.के. दुबे, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, भिलाई-3 चरौदा निगम आयुक्त दशरथ राजपूत सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE