June 19, 2024

Join With Us


21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : शांति नगर दशहरा मैदान फूटबाल ग्राउण्ड में शुरू




भिलाईनगर। नईमुद्दीन खान । नगर पालिक निगम भिलाई में 21 जून को दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन शांति नगर दशहरा मैदान फूटबाल ग्राउण्ड समय प्रातः 6 से 7 बजे के मध्य होगा। इसमें सामाजिक, धार्मिक, अध्यात्मिक, जनप्रतिनिधि, छात्रो, खिलाड़ी, योगा आचार्यो एवं नागरिको की उपस्थिति में होगा। इस कार्य हेतु आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है।

        नगर पालिक निगम भिलाई के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी नोडल अधिकारी होगें। जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उपअभियंता बसंत साहू, रीमा जाम्भुलकर, विजेन्द्र गुप्ता को मंच, चादर, माईक, मेट, कुर्सी, टेबल, गुलदस्ता, माला व्यवस्था सौंपा गया है। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द मिश्रा एवं सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मिश्रा को मैदान की साफ-सफाई के साथ शौचालय व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, प्रभारी अधिकारी परियोजना रीता चतुर्वेदी, डाटा एन्ट्री आॅपरेटर शरद दुबे, स्टेनो टायपिस्ट संजय शर्मा, मिशन मैनेजर अमन पटले को प्रचार-प्रसार, विडियोग्राफी, जनप्रतिनिधयों, शैक्षणिक संस्थानो, प्रशिक्षको, छात्रो, स्काउट गाईट, एन.सी.सी., खिलाड़ी, सामाजिक संगठनो आदि को आमंत्रित करने के साथ निगम भिलाई की ओर से प्रशिक्षको को मोमेन्टो बाटने का दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता को मंच निर्माण, बैनर पोस्टर, स्वलपाहार का कार्य सौंपा गया है। इसी प्रकार स्वच्छता पर्यवेक्षक पलाश वैद्य को चिकित्सीय (एम.एम.यू.) व्यवस्था का कार्य सौंपा गया है।

         महापौर नीरज पाल ने अवहान किया है, कि बड़े ही गर्व की बात है पुरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। आईये हम सब मिलकर शांति नगर दशहरा मैदान फूटबाल ग्राउण्ड में योग करे निरोग रहे।





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE