June 15, 2024

Join With Us


विश्व योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा - तैयारियाँ शुरू

ध्यान और प्राणायाम का देश में प्राचीन काल से अभ्यास किया जा रहा




रीवा । न्यूज डेस्क । तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम का देश में प्राचीन काल से अभ्यास किया जा रहा है। देश की योग विद्या का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार हो रहा है। विश्व भर में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। रीवा जिले में भी योग दिवस मनाने के लिए तैयारियाँ की जा रही हैं। इसके नोडल विभाग आयुष तथा शिक्षा विभाग द्वारा 21 जून के कार्यक्रम के लिए काउंट डाउन शुरू कर दिया गया है। जिला आयुष अधिकारी शारदा मिश्रा ने बताया कि सभी आयुर्वेदिक औषधालय परिसरों में योग शिक्षकों की देखरेख में नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है।

विश्व योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक में आयोजित किया जाएगा। यहाँ भी प्रतिदिन प्रात: काल सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया जा रहा है। इसके साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं में भी योग दिवस के लिए तैयारियाँ की जा रही हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी विद्यार्थियों को योगाभ्यास नियमित रूप से कराया जा रहा है

। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE