June 11, 2024

Join With Us


पल्स पोलियो अभियान 23 से 25 जून तक

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण बूथ बनायें गये




 रीवा । न्यूज डेस्क । जिले में 23 से 25 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत जिले के पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। अभियान के पहले दिन 23 जून को बूथ पर दवा पिलाई जायेगी। पहले दिन पल्स पोलियो की दवाई से वंचित रहने वाले बच्चों को अगले दिन 24 एवं 25 जून को घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जायेगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत अग्निहोत्री ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान मीजेल्स रुबेला के लक्षणों वाले बच्चों को भी चिन्हित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के संचालन के लिये शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण बूथ बनायें गये हैं। इसी प्रकार ट्रांजिट बूथों की संख्या शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो बनाए जाएंगे। अभियान के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जायेगी। 

 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE