June 07, 2024

Join With Us


घर से निकलते समय धूप और लू से बचाव के उपाय करें - डॉ. शुक्ला

एक सप्ताह से तापमान में तेजी से हुई वृद्धि




 रीवा । न्यूज डेस्क । जिले में गत दिवस हुई वर्षा के बाद भी दिन में तापमान लगातार अधिक बना हुआ है। गर्मी से कुछ राहत मिलने के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस बने रहने से लू का प्रकोप है। रात और दिन का तापमान लगातार अधिक बना हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने आमजनों को लू से बचाव की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि लू से बचने के लिए जन सामान्य ज्यादा समय तक घर पर ही रहें।

जिले में पिछले एक सप्ताह से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिन में 10 बजे के बाद गर्म हवाओं का प्रकोप हो जाता है। आमजन अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। खाली पेट घर से बाहर न जायें। इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पियें। लू से बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय अपनाएं।

बाहर निकलते समय सूती कपड़े से चेहरा और सर ढककर रखें तथा पानी साथ में जरूर रखें। पहनने के लिए सूती कपड़ों का अधिक उपयोग करें। लू से बचने के लिए खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा, आदि मौसमी फलों का सेवन करें। बेल, सौफ, पुदीना, धनिया आदि के शर्बत तथा छांछ के उपयोग से भी लू से बचाव होता है। कच्चे आम का पना तथा कच्ची प्याज का उपयोग भी लू से बचाता है। अगर लू के लक्षण जैसे मिचली आने, गला सूखने तथा बुखार का प्रकोप होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करके उचित उपचार करायें। 





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE