June 05, 2024

Join With Us


अरबी के पत्ते कई बीमारियों की कारगर दवा : जानिए कौन - कौन से रोग दूर करने में सहायक

शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाने में कारगर दवा




मुंबई । न्यूज डेस्क । बुंदेलखंड इलाके में अरबी के पत्ते को लोग गुइंया के नाम से जानते हैं । जिसका सेवन करने के भी अलग अलग तरीके हैं ।जो स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी है । इसके अलावा शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाने में कारगर दवा का काम करता है ।

दमोह जिला आयुर्वेद अस्पताल में पदस्थ डॉ ब्रजेश कुलपारिया ने बताया कि गर्मियों के दिनों में अरबी के पत्ते का सेवन करने से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होने के साथ आंखों को स्वस्थ रखने में कारगर है । इसमें एंटी बैक्टीरियल,एंटी इन्फ्लामेट्री गुण पाये जाते हैं । इसके अलावा इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है,जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है । ग्रामीण इलाकों में अरबी के हरे पत्ते को साफ पानी में धुलने के बाद उसमें गाढ़ा बेसन लगाकर इसका साग बनाया जाता है । जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं । इसके हरे पत्तों में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है ।

आयुर्वेद चिकित्सा डॉ कुलपारिया के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में लोग अरबी के पत्ते का सेवन करते हैं । जिस वजह से आंखों की समस्या के मरीज ग्रामीण इलाकों से काफी कम निकलकर सामने आते हैं । जबकि शहरीय क्षेत्र में लोग जंक फूड को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ आंखों की रोशनी के लिए भी नुकसानदेह साबित होता है। यदि जो व्यक्ति महीने में 3 से 4 बार अरबी के पत्तों का साग बनाकर सेवन करता है उसकी आंखों की रोशनी लम्बी उम्र तक बनी रहती है ।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE