May 31, 2024

Join With Us


फाईट दी बाइट मच्छर उन्मूलन अभियान : मच्छर से पनपने वाली बीमारियों से रोकथाम जानकारी की प्रदान

मच्छर उन्मूलन कार्य हेतु गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न




 भिलाई-चरौदा । न्यूज डेस्क । कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सभी निकायों में मच्छर उन्मूलन के लिए फाईट दी बाइट कार्यक्रम चलाया जाना है। नगर निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय में आज दिनांक 30-5-2024 को निगम स्तर पर मच्छर उन्मूलन कार्य हेतु गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई।


निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सी.पी.एम. चरौदा द्वारा फाईट दी बाइट अभियान अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों के संबंध में उपस्थित जनों को जानकारी प्रदान की।यह बता दे कि मच्छर उन्मूलन के लिए किये जा रहे प्रयासो में फाईट दी बाईट अभियान 03 चरणों में चलाया जायेगा।


पहला चरण प्रिपरेशन एडं अवेयरनेस जिसमें मच्छर और उसके लार्वा को पनपने से रोके जाने संबंधी तैयारी और जन जागरूकता का प्रचार होगा। वही दूसरे चरण में योजना का इम्प्लीमेंटेशन किया जाना है। इस कड़ी में सब्जी मार्केट, मटन मार्केट समेत समस्त सार्वजनिक स्थानो पर साफ सफाई के अलावा नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी। जिससे कही भी गंदगी युक्त स्थान देखने को ना मिले। घरो में बर्तन मांजने वाले स्थान, टायर में जमा पानी साथ ही गमले और कूलर में जमे पानी से होने  वाले नुकसान की जानकारी से नागरिकों को अवगत कराकर मच्छर से पनपने वाली बीमारियों से रोकथाम किया जा सके। इसके पश्चात तीसरे चरण में जागरूकता और बचाव के लिए किये गये उन सभी कार्यो का आकलन और फालोअप किया जाएगा, जिससे मच्छर के लार्वा को पनपने से रोका जा सके। 



निगम आयुक्त राजपूत द्वारा बैठक में उपस्थित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर को योजनाबद्ध तरीके से फाईट दी बाइट कार्यक्रम हेतु बिंदुवार निर्देश प्रदान किये गये। सबसे पहले मच्छर उन्मूलन कार्य का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे। जैसे बैनर, वॉल राईटिंग तथा मुनादी कराकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के माध्यम से घर-घर तक मच्छर उन्मूलन हेतु किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दिया जाना, निर्माण कार्य वाली साइट पर भी इस बात का ध्यान दिया जाना है कि वहां किसी भी स्थिति में मच्छर या उसके लार्वा  को पनपने से रोका जा सके। 


आज की बैठक में तहसीलदार भिलाई-03 ख्याती नेताम, पुलिस विभाग की ओर से एस.आई. जी एन एच चौहान, क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी  के पी मघढे, सी.पी.एम. चरौदा विवेक मिंझ, शासकीय चिकित्सालय से डॉ भुवनेश्वर कठौतीया, शिक्षा विभाग से महेन्द वर्मा उपस्थित रहे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE