May 22, 2024

Join With Us


डिप्टी सी.एम.और कलेक्टर ने रीवा को बना दिया "कोरेक्स सिटी"

हिमाचल की कोरेक्स साठ फीसदी बिकती है रीवा में





रीवा। न्यूज डेस्क। सत्ता पक्ष  और विपक्ष का टकराव केवल दिल्ली में ही नहीं है,बल्कि रीवा में भी है।स्वरूप अलग -अलग हो सकता है।चूंकि कांग्रेस से केवल अभय मिश्रा विधायक हैं।जाहिर सी बात है, सत्ता पक्ष की आंख के लिए किरकिरी हैं। डिप्टी सी.एम.राजेन्द्र शुक्ला और अभय मिश्रा का पुराना छत्तीस का सियासी रिश्ता है। और यह टकराव धीरे- धीरे बढ़ने लगा है।आज अभय मिश्रा ने डिप्टी सी.एम. राजेन्द्र शुक्ला और कलेक्टर प्रतिभा पाल पर खुला आरोप लगाते हुए कहा, कि इन्होंने रीवा को कोरेक्स सिटी बना दिया है। मेरे विधान सभा में सारे प्रशासनिक कामों पर रोक लगा दी है। पानी के लिए जनता में हाहाकार मचा हुआ है। कुशवाहा समाज सब्जी नहीं बेच पा रहा है। उससे जबरन नियम विरूद्ध अवैध वूसली की जा रही है। इसके खिलाफ 29 मई सेमरिया बंद रहेगा। इस आंदोलन में मेरी जो भूमिका होगी उसका निर्वहन करूंगा।


  सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने एक बार फिर डिप्टी सी.एम.और कलेक्टर पर खुला आरोप लगाते हुए कहा,कि इन दोनों ने रीवा को कोरेक्स सिटी बना दिया। डिप्टी सी.एम. राजेंद्र शुक्ला अपने आदमियों को खुली छूट दे रखी है। वो धड़ल्ले से रीवा में कोरेक्स बेच रहे हैं, जिला प्रशासन और आबकारी विभाग और पुलिस विभाग के अफसरों को भारी मात्रा में रिश्वत मिलती है,इसी वजह से गौरवाशाली रीवा को आज पूरे मध्यप्रदेश में ही नहीं, दिल्ली तक के लोग कोरेक्स सिटी के रूप में जानते हैं।


कोरेक्स में अफसरों का पैसा...

सेमरिया विधायक अभय मिश्रा आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद यह बात पत्रकारों से कही। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन,आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन का पूरा संरक्षण अपराधियों को है। नशे का कारोबार रीवा जिले में जो फैल रहा है,उसमें जिला प्रशासन का सरंक्षण प्राप्त है। कोरेक्स के धंधे में पुलिस अफसरों का पैसा लगा हुआ है। उन्होंने कहा आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उन्हें कहा है,नशे के बढ़ते कारोबार, वो चाहे शराब की पैकारी हो या फिर कोरेक्स,अथवा गांजे का उसे बंद करने की दिशा में पहल करें। उन्हें यह कहा कि इस धंघे में पुलिस विभाग के अफसरों का पैसा लगा है।


हिमाचल का कोरेक्स रीवा में..

उन्होंने कहा कि मैं अपने काम से दिल्ली गया था। वहां एक परिचित के मिल गए। उनके साथ उनका मित्र था। उसने मेरा उनसे परिचय कराया। जब उन्हें बताया कि मैं रीवा जिले के सेमरिया विधान सभा का विधायक हूं। उन्होंने कहा रीवा वही ना, जो कोरेक्स सिटी है। रीवा कोरेक्स सिटी कैसे है,सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेरी कोरेक्स की फैक्ट्री है। मेरा 60 फीसदी माल रीवा जाता है। रीवा में डिप्टी सी.एम.के लोग पान पराग,शराब की पैकारी का धंधा जोरों पर कर रहे हैं। बाइस लाख रुपए के पान पराग की बिलिंग यहां हर माह होती है। कोरेक्स में आबकारी विभाग के कमीश्नर का पैसा लगा हुआ है। एक -एक गांव से पांच -पांच हजार रुपए की वूसली होती है।पुलिस विभाग के अफसरों ने कोरेक्स बेचने वालों को एरिया बांट रखा है। अखबारों में जो खबर आती है,कि शराब पकड़ी गयी है। वो दरअसल कोई ठेकेदार अपना माल दूसरे के क्षेत्र में खपाने लगता है तो वो खुद पकड़वा देता है।


डिप्टी सी.एम.ने काम रूकवाए..

विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि चूंकि सेमरिया विधान सभा में बीजेपी हार गयी है। इसलिए डिप्टी सी.एम.राजेन्द्र शुक्ला ने जिला प्रशासन को कह रखा है,वहां कोई काम नहीं होना चाहिए। पिछली बार के सांसद और विधायक निधि की राशिजो हैण्ड पंप के मद कि थी, दूसरे मद में स्थानांतरित हो गया है,इसलिए पानी का हाहाकार मचा हुआ है। मेरे क्षेत्र की जनता कहती है,आप वादा किये थे भय,आतंक और भ्रष्टाचार नहीं रहेगा मेरे जीतने के बाद,लेकिन यहां तो स्थिति वही है। कुशवाहा लोग सब्जी नहीं बेच पाते हैं। सेमरिया नगर पंचायत में जबरन नियम विरूद्ध सब्जी वालों से वसूली की जा रही है। गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। ट्रक वाले परेशान हैं । हर ट्रक वा ले से तीन सौ रुपए हफ्ता लिया जा रहा है।


कलेक्टर जनता के लिए नहीं..

पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो गंभीर अपराधी हैं,उनका जिला बदर नहीं किया जाता। क्यों कि वो पुलिस अफसरों के लिए काम करते हैं। कभी कोई छोटा मोटा अपराधक किया रहा होगा,संजय गांधी अस्पताल में स्वीपर का काम करता है। चुनाव आता है,उसे कलेक्टर महोदया जिला बदर की नोटिस थमा देती हैं। इसलिए कि वो बीजेपी के लिए काम नहीं करता। ऐसा लगता है,कलेक्टर का काम काज जनता के लिए नहीं, डिप्टी सी.एम.के लिए हो गया है।

विधायक अभय मिश्रा ने कहा, सेमरिया विधान सभा की समस्या और कोरेक्स-शराब की पैकारी के खिलाफ 29 को सेमरिया बंद का आव्हान किया गया है। क्षेत्र की जनता स्वयं सेमरिया बंद कर प्रशासन से अपनी बात कहेगी। इस आंदोलन में मेरी जो भूमिका होगी उसका निर्वहन करूंगा। जिला प्रशासन को अभी से बता दिया हूं।


मामले की जांच करेंगे.

 जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि विधायक अभय मिश्रा ने ज्ञापन दिया है और ज्ञापन में कई गंभीर आरोप लगाए हैं.उन सारे मामलों की जांच की जाएगी और जांच में सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी 


   




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE