गढ़ी | न्यूज डेस्क | विगत दिनों ग्रामीण अंचल क्षेत्र गढ़ी मे निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसका आयोजन युवा समाजसेवी अभिजीत तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से आंख से संबंधित बीमारियों के निशुल्क परीक्षण के लिए जबलपुर से दादा वीरेंद्र पूरी नेत्र संस्थान डॉक्टर पवन स्थापक की टीम द्वारा इलाज किया गया।
आयोजनकर्ता श्री अभिजीत तिवारी जी ने बताया कि इस शिविर में कुल 208 मरीजों ने अपनी जांच कराई एवम 37 मरीजों को चिन्हित कर जबलपुर के लिए निशुल्क बस के माध्यम से रवाना किया गया एवम ऑपरेशन कर वापस घर तक पहुंचाया गया जिसमे मरीजों को निशुल्क भोजन,दवाई एवम चस्मा का वितरण किया गया। ग्रामीण अंचल क्षेत्र गढ़ी मे अभिजीत तिवारी द्वारा लगातार स्वास्थ शिविर,रक्तदान शिविर जैसे अनेकानेक आयोजन कराये जाते है,जिसका प्रमुख उद्देश ग्रामीण अंचल से बेहतर स्वास्थ के साथ साथ सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए प्रयास करना है। इनका रहा योगदान
शिविर के सफल आयोजन में श्री अभिजीत तिवारी जी के साथ श्री अमित पाटिल, मोनी अवस्थी,जितेंद्र गुप्ता,अशोक अग्निहोत्री,टेकलाल धानेश्वर,सोनी नैनवानी,रामलाल बंजारा(दिनेश),मनोज पटले, अजीम खान, शाहिद कुरैशी,उत्तम यादव,रोहित भारद्वाज,प्रथम जयसवाल,योगेंद्र, छत्रपाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।