March 14, 2024

Join With Us


ग्राम डूमरडीह में चिकित्सा शिविर का आयोजन

22 मार्च 2024 को महकाकला में चिकित्सा शिविर का आयोजन




डूमरडीह | न्यूज डेस्क | 13 मार्च 2024 को आदर्श इस्पात ग्राम डूमरडीह में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डूमरडीह में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 111 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। इस शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डाॅ अंकित घोष, फार्मासिस्ट श्री अनिल सिंह, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए श्रीमती रेखा देव व पंजीयनकर्ता श्री शम्भू दयाल तथा विभाग की ओर से श्री बुधेलाल उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।

इसी क्रम में 14 मार्च 2024 को नारधा, 16 मार्च 2024 को कातरो, 18 मार्च 2024 को उमरपोटी, 20 मार्च 2024 को घुघसीडीह तथा 22 मार्च 2024 को महकाकला में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE