रीवा | न्यूज डेस्क | स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को पूर्ण करने के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ग़ल्ला मंडी, रीवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मान.उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी के पहल पर माननीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमे सैकड़ों लोग थायराइड,शुगर,कोलेस्ट्रॉल, सिबिसी,विटामिन डी, लिवर, किडनी व अन्य परामर्श एवम समुचित उपचार की व्यवस्था की गई |
स्वास्थ्य जाँच शिविर में 200 मरीज़ो का पंजीयन हुआ | वर्तमान परिस्थिति में हार्ट, किडनी और लिवर की बीमारियों में बहुत इज़ाफ़ा हुआ है और इस प्रकार के हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप से बड़ी बीमारियों को प्ररंभिक अवस्था में पता लगाया जा सकता है और सही उपचार किया जा सकता है | जनमानस की सेवा एवं हित के लिए सिख - पंजाबी समाज पिछले 25 वर्ष से गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा, ग़ल्ला मंडी में धरमार्थ औषधालय का संचालन कर रहा है और हर वर्ष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करता है |
इस अवसर पर एड सतनाम सिंह जी,निर्मल सिंह जी,समाजसेवी अविराज जी, हरभगवान सिंह जी,दलजीत सिंह जी,डा सुनील अवस्थी,डा सचिन प्यासी व गणमान्य जन उपस्थित रहे |