भिलाई नगर | नईमुद्दीन खान की रिपोर्ट | राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 3 मार्च, 2024 रविवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के नगरीय क्षेत्र में नगर सेवाएं, जन स्वास्थ विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का संचालन किया गया। इस त्रि-दिवसीय टीकाकरण अभियान में कुल 7628 बच्चों का टीकाकरण किया गया। प्रथम दिवस 4223 बच्चों का टीकाकरण किया गया। दूसरे दिन से घर घर सर्वेक्षण एवं टीकाकरण का यह अभियान के तहत पल्स पोलियो टीकाकरण के लिए 04 मार्च, 2024 को कुल 12336 घरों में दस्तक दिया गया एवं 2086 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 05 मार्च 2024 को 15495 घरों में दस्तक दिया गया एवं 1319 छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया।
इस त्रि-दिवसीय टीकाकरण अभियान के प्रथम दिन टाउनशिप में 74 बूथ एवं 4 मोबाइल टीम के माध्यम से टीकाकरण किया गया। यह अभियान नर्सिंग महाविद्यालय भिलाई, महतारी सेवा संस्था रुआबांधा एवं अल्टरनेटिव मेडिकल कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराये गए स्वयंसेवकों के माध्यम से चलाया गया। प्रथम दिवस 4223 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
भिलाई टाउनशिप क्षेत्र में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन कुल 73 बूथों के माध्यम से 04 मार्च, 2024 को टाउनशिप में जन स्वास्थ विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत, कुल 12336 घरों में दस्तक दिया गया एवं 2086 बच्चों का टीकाकरण किया गया। नर्सिंग महाविद्यालय, भिलाई, महतारी सेवा संस्था रुआबांधा, एवं अल्टरनेटिव मेडिकल कालेज द्वारा उपलब्ध कराये गए स्वयंसेवकों के माध्यम से संचालित इस अभियान में लगभग 300 लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
‘पोलियो पर जीत रहे बरक़रार’ के लक्ष्य को हासिल करने शत प्रतिशत कवरेज के लिए पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तीसरे दिन भी भिलाई टाउनशिप में जन स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित घर-घर सर्वेक्षण एवं टीकाकरण का कार्यक्रम 05 मार्च 2024 को 15495 घरों में दस्तक दिया गया एवं 1319 छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया। भिलाई टाउनशिप में यह अभियान में पी जी नर्सिंग महाविद्यालय भिलाई, महतारी सेवा संस्था रुआबांधा, अल्टरनेटिव मेडिकल कालेज,भिलाई एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल हुडको के स्वयंसेवकों के सहयोग से संचालित किया गया।
तीन दिनों तक चले इस महा-अभियान में 300 से भी अधिक लोगो की सक्रिय भागीदारी रही। इस अभियान को सफल बनाने में सहभागिता के लिए जन स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई की प्रबुद्ध जनता सहित नगर सेवाएं विभाग, शिक्षा विभाग, जन संपर्क विभाग, एवं सभी अन्य संस्थाओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है।
ज्ञात हो, इस्पात नगरी, भिलाई में राष्ट्रीय पल्स पोलियों के 3 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 3 मार्च, 2024 को सेक्टर 9 चौक में स्थापित पल्स पोलियों सेंटर में किया गया था। संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय सेक्टर 9 के चिकित्सक समेत अन्य मेडिकल स्टॉफ व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। पल्स पोलियो का टीका टाउनशिप के सभी बीएसपी स्कूलों में 0-5 वर्षों के बच्चों को नि:शुल्क पिलाया गया।
पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन, राज्य में 3 से 5 मार्च, 2024 तक किया गया। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दूसरे एवं तीसरे दिन गृह भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।