उदयपुर | अंजू शर्मा | उदयपुर के शतकवीर रक्तदाता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के प्रमाण पत्र के साथ।उदयपुर के रहने वाले रक्तदाता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू का बुक्स आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में नाम दर्ज हो गया है। ये पिछले करीब 40 साल से लगातार रक्तदान करने कर दूसरों की सेवा कर रहे है। ये नगर निगम उदयपुर में पार्षद भी रहे है।
इंटरनेशनल चेयरमैन इडिंया अविनाश सकुन्दे ने रक्तदाता के नाम प्रमाण-पत्र जारी किया है। उदयपुर के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने उन्हें ये प्रमाण-पत्र सौंपा।
रक्तदान करने का लगाया शतक
रक्तदाता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू अब तक 102 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा बार खुद रक्तदान शिविर लगाकर करीब 40,000 हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवा चुके है।
'रक्तदान-महादान' नामक पुस्तक लिखी
रक्तदाता कप्पू ने बताया कि उन्होंने 'रक्तदान-महादान' नामक एक पुस्तक भी लिखी हैं, जिसे नि:शुल्क बांट रहे है। उन्होंने उदयपुर में 100 व्यक्तियों को एक साथ, एक ही जगह रक्तदान करवाने और खुद भी 100वीं बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल के साथ रविन्द्र पाल सिंह कप्पू लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र लिए।