नागपुर । एड अब्दुल अमानी कुरैशी। अल्टरनेटिव मेडिसिन में, पारंपरिक दवाओ के बजाय गैर-पारंपरिक तरीकों से उपचार किया जाता है।
मोतीबाग स्थित राय आशीयाना अपार्टमेंट के विंग3 मे अल्टरनेटिव मेडीकल क्लिनिक का उद्घाटन हुआ,जिसमे डाक्टर शमशुद्दीन जमालुद्दीन( साइंटिस्ट झीम लेबाॅटरीज) डाक्टर तंजीम आज़मी( डायरेक्टर सीटी हास्पिटल कामठी), डाक्टर क्यूं ए.कुद्दुस ( प्रिंसीपल तिब्बिया कालेज जलगांव) डाक्टर अब्बास राणा( प्लास्टिक सर्जन मुंबई), डाक्टर अबरार आलम( गवर्नमेंट कॉलेज रायपुर), डाक्टर सालेहा अंजुम( प्रोफेसर आफ यु एम सी जलगांव), डाक्टर रियाज ( होम्योपैथी जनरल प्रैक्टिस जाफरनगर)
के प्रमुख उपस्थिति में क्लिनिक का उद्घाटन हूआ।
इस अवसर पर डाक्टर जियाउद्दीन ने
इंटीग्रेटिव मेडिसिन एंड हेल्थ (IMH) और कॉम्प्लीमेंटरी एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन (CAM) में विभिन्न प्रकार के इलाज शामिल हैं जिन्हें पहले कभी पारंपरिक पश्चिमी चिकित्सा में शामिल नहीं किया गया। CAM के कई पहलू चिकित्सा की प्राचीन, स्वदेशी प्रणालियों पर आधारित हैं, जैसे कि चीन, भारत, तिब्बत, अफ़्रीका और अमेरिका की चिकित्सा प्रणालियां है।
हालांकि कॉम्प्लीमेंटरी, अल्टरनेटिव और इंटीग्रेटिव मेडिसिन ऐसे शब्द हैं जिनका इस्तेमाल अक्सर अदल-बदल कर किया जाता है, लेकिन उनके अर्थ अलग-अलग होते हैं।
डाक्टर शमशुद्दीन जो कि झीम लेबाॅटरीज वैज्ञानिक हैं उनके द्वारा रिसर्च किये गए प्रोडक्ट,और उसके कंटेंट प्रयोगों पर विस्तार से उन्होंने जानकारी दी।
डाक्टर जियाउद्दीन ने बताया कि सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को निशुल्क जांच व सलाह दी जाएगी।
तमाम मेहमानों ,नागरीको और पेशेंट्स का जो उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने उन सभी का डाक्टर जियाउद्दीन ने आभार व्यक्त किया।