January 01, 2024

Join With Us


स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ मध्यप्रदेश को मेडिकल हब बनाने हेतु कार्ययोजना बनाएं- उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

संकल्प पत्र के विषयों की पूर्ति हेतु दिए निर्देश





उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा 


भोपाल । न्यूज डेस्क । उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अधोसंरचना, मैनपॉवर और स्वच्छता तीनों महत्वपूर्ण घटक है। मध्यप्रदेश को निरोगी, स्वस्थ बनाने हेतु सभी घटकों में कार्य करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय के साथ हमारा प्रयास होना चाहिए कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय का हब बने। उप मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कार्य भार वितरण उपरांत यह उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की प्रथम विभागीय बैठक है।


उप मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागीय संरचना, चिकित्सकीय अधोसंरचनाओं, मेडिकल और पैरामेडिकल मानव संसाधन, केंद्र पोषित एवं राज्य संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने योजनाओं के संचालन की वस्तुस्थिति प्राप्त की एवं गैप की पूर्ति हेतु योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य करने के निर्देश दिये। ऐसे विषय जहाँ केंद्र से समन्वय की आवश्यकता है उनका चिन्हांकन करने के लिये निर्देशित किया ताकि केंद्र से अपेक्षित समन्वय कर कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जा सके।


उप मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र के विषयों की बिंदुवार समीक्षा की एवं विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने मेडिकल/ पैरामेडिकल एवं अन्य सहयोगी मैनपॉवर उपलब्धता की पद वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार पदों की पूर्ति हेतु प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभाग पदवार प्रस्ताव तैयार करे।


उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर कवरेज के लिए फोकस्ड एप्रोच में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। चिकित्सकीय स्टाफ के साथ जाँच सुविधाओं का विस्तार और दवाओं की अंतिम छोर के व्यक्ति तक उपलब्धता हेतू अंतःक्षेपों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्य सूचकांकों, टीकाकरण, टीबी उन्मूलन, ग़ैर संचारी एवं वेक्टर जनित रोगों का प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, गुणवत्ता प्रबंधन विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मानकों में सुधार हेतु विशेषीकृत प्रयास किए जाएँ। ऐसे क्षेत्र जहाँ स्वास्थ्य मानकों में गिरावट हैं, वहाँ प्रयासों में गहनता लायी जाये। उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से आम जनों को शासन द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाये एवं वंचितों को लाभान्वित किया जाये।


बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम पी. खाड़े, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमपी एसएसीएस श्रीमती सुरभि गुप्ता, मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, एमडी एमपीपीएचएससीएल डॉ पंकज जैन, संचालक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव, सीईओ आयुष्मान श्रीमती अदिति गर्ग, अपर सचिव स्वास्थ्य श्री राकेश श्रीवास्तव सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE