नागपुर । एड.अब्दुल अमानी कुरैशी । उपराजधानी में अब कोरोना जेएन-1 के मरीज बढ़ने लगे हैं। नागपुर शहर में शुक्रवार को 11नये मरीज सामने आए हैं और कुल 22 एक्टिव मरीज हो गये हैं। इनमें से 4 मरीज अस्पताल में हैं और उनमें मध्यम लक्षण हैं। हालांकि, 18 मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से, सभी कोविड रोगियों से उनके घरों का दौरा किया जा रहा है और उनके करीबीयो मे जो संर्पक मे है उनका कोविड परीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड मरीजों को जरूरी दवा भी दी जा रही है। मनपा अपर आयुक्त गोयल ने शुक्रवार को हुई बैठक में अधिक से अधिक कोरोना टेस्टिंग कराने के निर्देश - दिए हैं। नागपुर में सबसे अधिक सक्रिय कोरोना प्रभावित क्षेत्र धरमपेठ, लक्ष्मीनगर, हनुमाननगर तीन जोन हैं। इन तीनों जोन में फिलहाल सर्वाधिक मरीज हैं। जबकि धंतोली और नेहरूनगर 2) जोन में एक-एक मरीज हैं। नागपुर ग्रामीण में भी दो मरीज हैं। कुल सक्रिय मरीजों में से 4 मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
नागपुर महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत चिंताजनक नहीं है।
इस बीच पिछले कई दिनों से जांच के लिए नागपुर स्थित नीरी की प्रयोगशाला में गए 9 नमूनों की रिपोर्ट नहीं आने से यह जांच कहां अटकी हुई है, यह प्रश्न उपस्थित किया जा रहा है। इधर कोरोना वायरस के जेएन । वैरिएंट के
संभावित खतरे को देखते हुए नागपुर नगर निगम के अंतर्गत संपूर्ण स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, जेएन-वन 1 वैरिएंट के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षात्मक उपाय करना आवश्यक हैं और कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए, नागपुर मनपा की अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल ने अधिकाधिक कोरोना परीक्षण पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया है। कोरोना के जेएन-1 वैरिएंट के संभावित खतरे को देखते हुए शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित आयुक्त सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक हुई। मीटिंग में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार, अतिरिक्त चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजया जोशी, मनपा महामारी अधिकारी डॉ. गोवर्धन नवखरे, एम्स नागपुर की डॉ. मीना मिश्रा, नीरी के डॉ. कृष्णा खैरनार, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल के डॉ. नितिन शेंडे, मनपा के जोनल मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय गुज्जनवार उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में अपर आयुक्त आंचल गोयल ने कोरोना के संभावित खतरे को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। डॉ. गोवर्धन नवखरे ने कम्प्यूटरप्रेजेंटेशन के माध्यम से शहर में
कोरोना की स्थिति की जानकारी दी।
अस्पतालों में आइसोलेशन और ऑक्सीजन बेड तैयार रखें
अपर आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते कोरोना की चैन पर नियंत्रण करना आवश्यक है। सबसे पहले समय रहते कोरोना संदिग्धों के साथ-साथ हल्के लक्षण वाले व्यक्तियों की भी जांच करना जरूरी है और स्वास्थ्य विभाग का निर्देश है कि जांच पर अधिक से अधिक जोर दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों में आइसोलेशन और ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था तैयार रखने का निर्देश दिया। साथ ही अपर आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना के नये वैरिएंट से बिना डरे सतर्क रहें, सर्दी , खांसी, बुखार जैसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें और यदि आवश्यक हो तो कोरोना जांच करवाएं। नागपुर शहर में आज 11 मरीज सामने आए हैं और 22 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से 4 मरीज अस्पताल में हैं और उनमें मध्यम लक्षण हैं। हालांकि, 18 मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से, सभी कोविड रोगियों से उनके घरों का दौरा किया जा रहा है और उनके करीबी संपर्कों का कोविड परीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड मरीजों को जरूरी दवा भी दी जा रही है।
टेस्टिंग के लिए बनाये 46 केंद्र
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वर्तमान में नागपुर शहर के विभिन्न हिस्सों में 46 केंद्रों पर कोरोना परीक्षण किया जा रहा है। अपर आयुक्त श्रीमती आंचल गोयल ने भी सर्दी खांसी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति से नगर पालिका के कोरोना जांच केन्द्र पर निःशुल्क जांच कराने की अपील की है।