October 25, 2023

Join With Us


दर्द से तड़पता रहा मासूम : गुंडे-मवाली की तरह परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे डॉक्टर्स




मेरठ। न्यूज डेस्क । डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है या गंभीर हालत में होता है तो भगवान के बाद केवल डॉक्टर ही होते हैं जिनके पास लोग अपनों की जान की अर्जी लगाते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बाद कर रहे हैं मेरठ के मेडिकल कॉलेज की, जहां गली-मोहल्ले के गुंडे-मवाली की तरह डॉक्टर्स तीमारदार परिवारों के साथ मार-पीट करते दिखें।

वायरल हो रहा ये वीडियो मेरठ के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का है। इसमें मार-पीट करते नज़र आ रहे लोग किसी गली-मोहल्ले के गुंडे-मवाली नहीं बल्कि डॉक्टर्स हैं, जो एक बीमार बच्चे के तीमारदारों को मार रहे हैं। दरअसल, एक 5 वर्षीय बच्चे की उंगली चारा मशीन में आकर कट गई थी। जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें इलाज़ की जगह मार-पीट मिली। क्योंकि, वे चाहते थे कि बच्चे का इलाज़ जल्दी हो जाए और कोई अनहोनी न हो। लेकिन, अस्पतालों में डॉक्टर्स और कंपाउंडर्स की जगह गुंडे-मवाली देखने को मिले।

वीडियो मेरठ के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का है। इसमें मार-पीट करते नज़र आ रहे लोग किसी गली-मोहल्ले के गुंडे-मवाली नहीं बल्कि डॉक्टर्स हैं, जो एक बीमार बच्चे के परिवारवालों को मार रहे हैं।

इतना सबकुछ होने के बावजूद भी वहां इस मासूम का इलाज़ नहीं किया गया। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE