नागपुर । अब्दूल अमानी कुरैशी। हांगझोउ (चीन) में हाल में संपन्न 19वें एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक बनाने वाले ओजस प्रवीण देवतले का शहर पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। 21 वर्षीय विश्वविजेता तीरंदाज ओजस देवतले का सम्मान उसके माता-पिता की मौजूदगी में गणेशनगर स्थित ओजस के निवास. पर जाकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ विधायक प्रवीण दटके ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेट की व प्रोत्साहन पत्र देकर आमदार प्रवीण दटके ने सम्मानित किया इस अवसर पर युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष बादल राउत, राजेश कन्हेरे, धीरज चौहान, सचिन नाइक,राशीद काज़ी, अक्षय ठोकर,अक्षय चौधरी उपस्थित थे।
ओजस ने V CAN न्यूज के संवादाता अब्दूल अमानी कुरैशी से बात करते हुए कहा की "मेरी इस कामयाबी में माता-पिता, बड़े बुजुर्गों और गुरुजनों का अहम योगदान है। उनके आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया " ।
अपने प्रदर्शन के संबंध में ओजस ने कहा कि, दक्षिण कोरिया के साथ मिश्रित युगल फाइनल के दौरान थोड़ा दबाव महसूस हुआ था. लेकिन कोच प्रवीण सावंत और भारतीय तीरंदाजी टीम के विदेशी कोच ने मेरा और ज्योति सुरेखा का हौसला बढ़ाया जिससे हमने महज एक अंक से बाजी मारने में सफलता हासिल की.और हम विजयी हो गये।