October 11, 2023

Join With Us


योग को अपनाकर स्वास्थ्यवर्धक बने : मनोहर लाल आहूजा




नागपुर । अब्दूल अमानी कुरैशी। एनबीए के संस्थापक अध्यक्ष मनोहर लाल आहुजा भैय्या, जो वर्षा से सामाजिक गतिविधियों में समर्पण भाव से जुड़े है। वे पक्षियों को दाना और जलपात्र निःशुल्क वितरीत करते हैं। उसी तरह भंगदर,वात और दर्द की दवा जरूरतमंदो को देते है। वृध्दाश्रम व मुक बधिरों को समय समय पर अनाज किराना व अन्य खाद्य सामग्रीयां भी वितरित करते हैं।

आज उनके जन्मदिन पर विलास त्रिवेदी, हाजी अलीम धरती,सैय्यद शहेनाज अली, ग्यासुद्दीन काजी, राठौड़, समीर अली, इकबाल अंसारी, ने उनके जन्मदिन पर (मनोहर लाल आहुजा) स्वागत कर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपने मित्र परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि,भौतिक युग में स्वस्थ शरीर की कल्पना योग से ही संभव है। आज के परिवेश में योग का महत्वपूर्ण स्थान है सभी लोग योग को अपने जीवन में दिनचर्या के रूप में शामिल करें योग ध्यान केंद्र जाए या घर पर करें मगर इसे अनिवार्य बना लें।योग के माध्यम से लोगों को निरोगी,  प्रसन्नचित व तनाव रहित बनाने केलिए इसे अपनाना जरूरी है‌ उसी तरह बगीचों या मैदानों में पैदल घूमना चाहिए, जिससे सुबह की ताजी हवा लेकर स्वास्थ लाभ मिलता है।

आज के युग में मनुष्य तनाव में जी रहा है कोरोना काल की भयावह सच्चाई सभी के सामने है शरीर को निरोगी बनाने के लिए अपने दैनिक जीवन में लोगों को परिवर्तन लाकर योग की तरफ आना पड़ेगा। लोग योग के प्रति जागरूक हो रहे हैं खान-पान के बढ़ते प्रभाव व नित्य नई बीमारियों से अगर लोगों को सतर्क रखना है तो उन्हें योग से जुड़ने की सलाह दी। योगा के सभी साथियों की ओर से शुभकामनाएं स्वीकार करते हूए कहा कि, दूषित विकार को योग के माध्यम से दुर किया जा सकता हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE