August 10, 2023

Join With Us


बजरंग पारा भिलाई 03 में निगम की टीम ने चलाया डेंगू रोकथाम अभियान




नगर निगम भिलाई। न्यूज डेस्क ।  चरोदा क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 बजरंग पारा भिलाई - 03 में घर-घर पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के पनपने वाली संभावित जगहों पर दवाई का छिड़काव करने के साथ लोगो को समझाईस देने का कार्य किया है।


यहां बता दे कि महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार नियमित निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में मौसमी बीमारियों से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।


जिसमें टायर, कूलर, गमले, सिंटेक्स, घर के आंगन तथा आस-पास में उगी झाड़ियों में किसी भी स्थान पर पानी जमा नही होने देने की सलाह लोगो को दी जा रही है। इसके अलावा कालोनियों में तथा रिहायसी इलाको में अगर किसी स्थान पर सड़क पर कोई गड्ढा है जिसमें पानी भरा हुआ है उसे पाटने की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर ने बताया कि अगर साफ पानी भी किसी कारण एक स्थान पर अधिक समय तक जमा रहे तो उसमे भी मौसमी बीमारी का प्रसार करने वाले कीटाणु और मच्छर पनपने की संभावना रहती है जिससे बचाव का रास्ता केवल सावधानी और सफाई है।


इस कार्यवाही में स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने डेंगू को रोकथाम के लिए कार्य को अंजाम दिया।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE