June 09, 2023

Join With Us


एक दिवसीय महाअभियान : 12 जून को बनाए जायेंगें आयुष्मान कार्ड





कलेक्टर ने एक दिवसीय महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


 आयुष्मान कार्ड बनाने जिले के सभी विकासखंडों में वार्डवार एवं ग्रामवार शिविर आयोजित

 जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बनेगा आयुष्मान कार्ड


स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत सभी नागरिकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सोमवार 12 जून 2023 को एक दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा। एक दिवसीय महाअभियान के तहत सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक वार्डवार एवं ग्रामवार शिविर का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने एक दिवसीय महाअभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने कहा है। उन्होंने कहा कि जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत संबंधित निर्वाचित क्षेत्रों को छोड़कर सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आयुष्मान महाअभियान के तहत शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 91 हजार 451 पात्र राशन कार्डधारी हितग्राही हैं। जिनमें से 2 लाख 16 हजार 26 पात्र राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन किया गया है। जो निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 74 प्रतिशत है। हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए एक दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE