भिलाई । गुरमीत सिंह मेहरा। वाडबलजी जातीय संघम भिलाई के उपमहासचिव एवं समाज सेवी वी वायकुंठ राव ने बताया कि खुर्सीपार वार्ड 46 निवासी 27 वर्षीय श्रीमती पी कविता को प्रसव के लिए गुरुवार की शाम सेक्टर 09 अस्पताल मे भर्ती कराया गया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह पी कविता ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। शुक्रवार की शाम पी कविता का परिवार नियोजन का आपरेशन किया गया।
जिसके बाद से लगातार पी कविता की तबीयत बिगड़ती गई और फिर शनिवार रविवार की मध्य रात्रि श्रीमती पी कविता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आखिरकार परिवार नियोजन के आपरेशन के दौरान ऐसी क्या लापरवाही बरती गयी? जो अस्पताल प्रबंधन के द्वारा श्रीमती पी कविता की मृत्यु हो गई। बीएसपी सेक्टर 09 अस्पताल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन भिलाई का तेलुगु समाज द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग करते हुये पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने एवं दोषियो पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।