पाटन । न्यूज डेस्क । दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में 12/11/2022 दिन शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया हैं । पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, सभापति कैलाश देवांगन और सभी पार्षदों के सहयोग से V CAN न्यूज द्वारा अयोजित इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में भिलाई के HI TEK सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स अपनी सेवाएं देंगे ।
विज्ञापन
शिविर में पंजीयन प्रातः 10 बजे प्रारंभ हो जाएगा। शिविर नए बस स्टैंड परिसर में लगाया जाएगा। शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें हृदय, पाचन संस्थान, मधुमेह, अस्थिरोग, मस्तिष्क एवं तंत्रका तंत्र के विशेषज्ञ उपलस्थित रहेंगे। इसके साथ ही त्वचा रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सभी विशेषज्ञ दोपहर 3 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।
पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, सभापति कैलाश देवांगन और सभी पार्षदों द्वारा तथा V CAN न्यूज से दुर्ग के संवाददाता जगजीत सिंह, भिलाई के संवाददाता गुरमीत सिंह मेहरा, किशन मालवीय और HI TEK हॉस्पिटल की पूरी टीम की नागरिकों से अपील करतें हैं की इस निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में आ कर सेवाओं का लाभ लें ।