V CAN MASS MEDIA द्वारा तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में किया गया आयोजित
तालपुरी रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा किया गए सहयोग से हुआ सफल आयोजन
सांसद विजय बघेल , पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का नेक कार्य के लिए की सराहना
भिलाई । गुरमीत सिंह । तालपूरी इंटरनैशनल कॉलोनी के "B" ब्लॉक में V CAN न्यूज़ और तालपुरी रेजिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अयोजित किया गया । हाईटेक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा रविवार को अधिकतर डॉक्टर्स और स्टाफ की छुट्टी होने के बावजूद सराहनीय कार्य करते हुए एक मिसाल पेश की है ।
एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करवाई । साथ ही B.P , शुगर, खून जांच , ECG, यूरिन जांच भी निःशुल्क की गई । कुछ लोगों को गंभीर बीमारी के संकेत मिलें हैं जिन्हे अतिरिक्त जांच की समझाइश दी गई है ।
सांसद विजय बघेल ने हाईटेक हॉस्पिटल की सराहना करते हुए कहा को रविवार छुट्टी के दिन स्वास्थ्य शिविर का लाभ नौकरी पेशा लोगों को मिलेगा । घर की महिलाएं ,बुजुर्ग , बच्चों की भी स्कूल की छुट्टी रहती है सभी शिविर का लाभ उठा सकते हैं । श्री विजय बघेल ने हॉस्पिटल और उनके डॉक्टर्स का आभार भी व्यक्त किया । उन्होंने ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है । साथ ही V CAN न्यूज के नेशनल हेड श्री मनविंदर सिंह भाटिया की इस आयोजन के लिए भी तारीफ की । श्री बघेल ने भाटिया जी से कहा मीडिया का काम जनता को जागरूक करना है । आप जनता के बीच स्वास्थ्य लाभ की जागरूकता अलख जगा रहें हैं , ये बहुत ही सराहनीय कार्य है ।
दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने शिविर में इतने स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को देख कर हॉस्पिटल प्रबंधक संजय अग्रवाल और मनिंदर सिंह भाटिया की प्रसंशा करते हुए कहा जनता को इसका लाभ अवश्य मिलेगा । एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की प्रसंशा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए । हाईटेक हॉस्पिटल की इस सामाजिक पहल की भी सराहना की ।
शिविर में डॉक्टर नचिकेत दीक्षित न्यूरोलॉजिस्ट , डॉ आकाश बख्शी हृदय रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर दीपक बंसल न्यूरोसर्जन, डॉ नविल शर्मा लैप सर्जन , डॉ राजेश सिंघल मेडिसिन , डॉ अपूर्व वर्मा ईएनटी सर्जन ,डॉ सुमन राव (एमडी) डायलिसिस में फैलोशिप , डॉ दीपक सिन्हा हड्डी रोग विशेषज्ञ , डॉ मिथलेश देवांगन पदियातिज्ञ , डॉ गरिमा त्वचा विशेषज्ञ , डॉ रोशनी गोहिल डेंटल सर्जन , डॉ अर्चना फिजियोथेरेपिस्ट , डॉ प्रथा भट्ट आहार विशेषज्ञ , डॉ अंकित आरएमओ सभी की उपस्थिति सराहनीय रही ।
शिविर में हाईटेक हॉस्पिटल के निदेशक श्री संजय अग्रवाल , स्थानीय पार्षद श्रीमती सविता धवस, तालपुरी रेजिडेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष यमलेश देवांगन , V CAN न्यूज के नेशनल हेड मनिंदर सिंह भाटिया, हाईटेक हॉस्पिटल के कॉरपोरेट मार्केटिंग महाप्रबंधक श्रीकांत उपाध्याय, प्रबंधक मार्केटिंग सुनील दहिया एवं अन्य साथी और कर्मचारी की उपस्थिति प्रशंसनीय रही ।