August 13, 2022

Join With Us


गौवंश को बचाना है, यही सेवदारो ने ठाना है : गुरुद्वारा बाबा दीप सिह जी शहीद ने खोला गौवंश के लिए निशुल्क दवा काउंटर




श्रीगंगानगर । न्यूज डेस्क । गौवंश में लम्पी स्किन डिजीज की बिमारी लगातर फेलती जा रही है और हर रोज गौवंश इस बिमारी की वजह से दम तोड़ रहे हैं । सरकार के स्तर पर जो प्रयास किये जा रहे हैं, उससे ऊपर उठकर प्रयास श्री गंगानगर में पदमपुर रोड स्थित गुरुद्वारा धन धन बाबा दीप सिह जी के सेवादार कर रहें हैं । परिणाम भी सकारात्मक आने लगे हैं । गौवंश को बचाने की कड़ी में आज से एक और मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत गुरुद्वारा में शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक गौवंश को बचाने के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की जा रही हैं ।

गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार तेजेंद्र पाल सिह टिम्मा ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास किये । आज गौवंश इसी तरह की महामारी का शिकार शिकार हो रहा है । उन्होने बताया कि बेजुबां गौवंश को इस महामारी से बचाने के लिए सेवादार घर घर जाकर इलाज कर रहे हैं । श्री टिम्मा ने बताया कि सरकार के स्तर पर खानपुर्ती होने लगी, तो इसका मतलब यह नहीं कि गौवंश को उनके हाल पर छोड़ दिया जाए ।

टिम्मा ने एक मार्मिक अपील भी की। जो लोग पशु पालक है और वे किसी ना किसी कारण के चलते गौवंश को सम्भाल नहीं सकते, इसके लिए गुरुद्वारा साहब को याद करो, सेवदार सोच से आगे गौवंश की सेवा ओर उन्हें बचाने के लिए आगे ही हैं ओर आगे ही रहेंगे । श्री टिम्मा ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब ओर हेमकुण्ट फाउंडेशन सरकारी तंत्र से ऊपर उठकर गौवंश के इलाज के लिए जी जान से जुटा है ।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE