35 मोतियाबिंद का ऑपरेशन के केस,180 लोगों की शुगर ब्लड प्रेशर की जांच एवं 45 लोगो का आयुष्मान कार्ड शिविर में
अंतिम चौथे दिन जगदलपुर के महावीर भवन में लगा शिविर
जगदलपुर । न्यूज डेस्क । महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से महावीर भवन में मंगलवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
घनघोर बरसात और शहर के हर हिस्से में भारी जलजमाव के बावजूद शिविर के अंतिम दिन में 688 लोगों की आंखों की जांच, 527 निशुल्क चश्मे का वितरण एवं 35 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए केस,180 लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच सहित 45 लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया l
शिविर के संयोजक अनिल लुक्कड़ ने बताया जांच के बाद आवश्यक हो तो सामान्य स्तर में जगदलपुर में ही ऑपरेशन एवं गंभीर होने पर रायपुर या अन्य शहरों में निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा।
इस ऑर्गेनाइजेशन में लोकेश कावड़िया,बृजेश सिंह भदोरिया, शिवनारायण चांडक एवं अनिल लुक्कड़ शिविर सहयोगी के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।